Monday , May 20 2024
Breaking News

Satna: सामूहिक परिणय यज्ञ में 25 कन्याओं का धूमधाम से विवाह होगा 

Satna: पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास की गतिविधियों की समीक्षा बैठक संपन्न

 

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ पंडित गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र जी ने स्वर्गीय बाल आपटे वाचनालय में उपस्थित साहित्य प्रेमियों से मुलाकात की एवं विधिवत रूप से निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया व पुस्तकालय को रोचक बनाने के सुझाव दिए।

सेनेटरी पैड अभियान की हो रही है सराहना

स्वच्छता अभियान प्रमुख मनीषा सिंह ने सेनेटरी पैड वितरण की जानकारी देते हुए बताया कि सतना जिले के अंतर्गत तहसीलों, गांव के अलावा शहर की मलिन बस्तियों व जरूरतमंदों के बीच जाकर अभियान चलाया जा रहा है।
पंपलेट वितरण कर छात्राओं को स्कूल कॉलेजों में जन अभियान चलाते हुए स्वच्छता के प्रति माताओं बहिनों को निरंतर साफ सफाई के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। इसके फायदे भी बताए जा रहे हैं। दूरस्थ क्षेत्रों में अभी तक वंचित रही माताओं बहनों के द्वारा इस अभियान की सराहना भी की जा रही है।

पॉंच हज़ार मास्क वितरण की दी गई जानकारी

मास्क वितरण प्रभारी बालकृष्ण शुक्ला बेटा ने शहर के कोने कोने में स्थित सेवा बस्तियों व प्रत्येक जोन के अलावा तहसील स्तर पर प्रवास कर मास्क वितरण किये गये।ज़िले में विशेष रुप से कामकाजी मजदूरों व जरूरतमंदों को मास्क वितरण किया जा रहा है व उन्हें महामारी से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। अभियान के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी कि अभी तक पॉंच हज़ार मास्क वितरण किया जा चुका है ।

हरा- भरा सतना अभियान को गति प्रदान करने डॉ राकेश मिश्र ने बताई आगामी योजना 

हरा – भरा सतना अभियान की प्रमुख जाह्नवी त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व में लगाए गए पौधे जीवित अवस्था में हैं ।वह समय-समय पर इनकी देखभाल भी की जा रही है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए जन्म दिवस, वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर पौधारोपण किया जा रहा है।
न्यास के अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्र जी से कल प्रातः विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करने का अनुरोध किया। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। रविवार सबेरे होटल भरहुत के निकट, मंदाकिनी विहार, व्यंकट क्र. -1, प्रेम नगर में लगाये पेड़ों की देख रेख करेंगे।

वरिष्ठ पत्रकारों का हुआ सम्मान

न्यास के अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्र  एवं प्रचार प्रमुख राजेश त्रिपाठी नीलू ने दैनिक मारुति एक्सप्रेस के प्रधान संपादक उमेश चतुर्वेदी लालन को भगवान रामराजा ओरछा का चित्र व अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

इनकी रही उपस्थिति

आज की समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से डॉ. राकेश मिश्र ,मनीषा सिंह, बालकृष्ण शुक्ला बेटा, जाह्नवी त्रिपाठी, राजीव व्यास, विजय तिवारी, अजय मिश्रा, महेंद्र तिवारी, प्रियांशा उरमलिया, बाबूलाल सिंह, अरविंद सिंह पप्पू , नीलम गुप्ता, जय प्रताप गुप्ता, रवि शंकर द्विवेदी, राजेश त्रिपाठी नीलू मौजूद रहे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर आज

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तर पर वृद्धजनों का स्वास्थ्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *