Monday , May 13 2024
Breaking News

Mangal Gochar: मंगल करने जा रहे मकर राशि में प्रवेश, 26 फरवरी से इन राशियों की चमकेगी तकदीर 

Mangal Rashi Parivartan 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह का विशेष महत्व है। मंगल को ऊर्जा, शक्ति, पराक्रम और शौर्य का कारक माना जाता है। यह मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह है। मंगल ग्रह को मकर राशि में उच्च और कर्क राशि में नीच का माना गया है। इस साल कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। 26 फरवरी को मंगल ग्रह मकर राशि में गोचर करेंगे। मंगल के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। लेकिन 4 राशियों की किस्मत बदल जाएगी। आइए जानते हैं किन राशिवालों के लिए शुभ रहेगा मंगल ग्रह का गोचर।

मेष

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ रहेगा। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अधिकारियों से रिश्ते मधुर होंगे। व्यावसायिक उद्देश्य से यात्रा करना लाभकारी सिद्ध होगा। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा।

वृषभ

मंगल गोचर से वृषभ राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। जिस कार्य को करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए समय उत्तम रहेगा। किसी मंगल कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। निवेश और अचल संपत्ति से आर्थिक लाभ होगा। व्यापार में नए ग्राहक मिलेंगे।

धनु 

मंगल ग्रह का गोचर धनु राशिवालों के लिए शुभ साबित होगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से अटका धन प्राप्त हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी पेशा कार्यस्थल पर बेस्ट परफॉर्मेंस देंगे। बड़े अधिकारियों के साथ तालमेल रहेगा।

मीन 

मीन राशिवालों के लिए मंगल गोचर लाभकारी रहेगा। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। छात्रों को संतोषनजक नतीजे मिल सकते हैं। शांति और सुकून महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी।

 

About rishi pandit

Check Also

गंगा स्नान में ध्यान रखने वाली बातें: छोटी गलती भी बन सकती है बड़ा संकट

सनातन धर्म में हर तिथि का अपना अलग महत्व है. वैशाख माह के शुक्ल पक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *