Sunday , September 22 2024
Breaking News

World: मगरमच्छ की गर्दन में फंसा था बाइक का टायर

World viral video tyre was stuck in crocodile neck see how it was removed: digi desk/BHN/इंडोनेशिया/ इंडोनेशिया में एक मगरमच्छ 6 साल से बाइक के टायर में फंसा हुआ था। सरकार ने उसकी गर्दन से टायर निकालने वाले के लिए पुरस्कार की घोषणा की। लेकिन बात मगरमच्छ की थीं, कोई हिम्मत नहीं कर पा रहा था। लेकिन आखिरकार एक शख्स ने हिम्मत दिखाई और उस जानवर को टायर से मुक्त कर दिया।

2016 में फंसा था टायर

सेंट्रल सुलावेसी प्रांत में रहने वाली तिली ने इस काम को अंजाम दिया। उन्होंने बहादुरी से टायर से मगरमच्छ को मुक्त किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 13 फीट लंबे मगरमच्छ के गले में टायर 2016 में फंसा था। उसे टायर के साथ पालू नदी में सबसे पहले देखा गया था। 35 वर्षीय तिली ने बताया कि मैंने खुद मगरमच्छ को पकड़ा। मैंने लोगों से सहायता मांगी, लेकिन सब डरे हुए थे।

मगरमच्छ को पकड़ने जाल बिछाया

उन्होंने कहा कि मैंने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। चारे के रूप में चिकन और बत्तख का इस्तेमाल किया। तिली ने कहा, ‘वह दो बार मेरे जाल से निकल गया।’ तीसरी बार में कामयाबी मिली। उन्होंने मगरमच्छ को पकड़ा और छोटी-सी आरी की सहायता से टायर को काटकर मगरमच्छ को आजाद कर दिया।

पुरस्कार देने की घोषणा

टिली ने कहा कि कई लोगों को संदेह था। मैंने खुद को साबित कर दिया। स्थानीय लोगों के मन में उसके प्रति सहानुभूति थीं। उन्हें इस बात की परेशान थी कि जब यह और बड़ा होगा, उसकी गर्दन दब जाएगी। बता दें जनवरी 2022 में सेंट्रल सुलावेसी के संरक्षण अधिकारियों ने मगरमच्छ को टायर से मुक्त कराने वाले व्यक्ति को पुरस्कार देने की पेशकश की थीं। हालांकि रकम की जानकारी सामने नहीं आई है।

 

About rishi pandit

Check Also

मिडिल ईस्ट में इजरायल की सपोर्ट के लिए अमेरिका की तीनों सेनाएं मौजूद, हर पल युद्ध के लिए तैयार

वॉशिंगटन  अमेरिका ने लगभग एक साल से मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाई हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *