Tuesday , May 7 2024
Breaking News

MP: महिला से दुष्‍कर्म, खाना देने गई थी, सहेली के पति ने बनाया हवस का शिकार

Woman raped in bhopal went to give food friend husband made her a victim of lust: digi desk/BHN/भोपाल/राजधानी में गांधी नगर थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पड़ोसी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। वह पिछले तीन माह से डरा-धमकाकर महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोपित एक स्व-सहायता समूह का संचालन करता है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

गांधी नगर थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 31 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। उसमें बताया कि पड़ोस में रहने वाले मुशर्रफ खान की पत्नी उसकी सहेली है। मुशर्रफ स्व-सहायता समूह चलाता है। इस वजह से उसका मुशर्रफ के घर जाना-आना लगा रहता था। नवंबर माह में मुशर्रफ की पत्नी अपनी रिश्तेदारी में मुंबई गई थी। जाने से पहले उसने बोला था कि वह उसके पति को खाना बनाकर दे दिया करे। महिला ने पुलिस को बताया कि 20 नवंबर 2021 को वह मुशर्रफ को खाना देने उसके घर गई थी। तब मुशर्रफ ने अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर उसके कई बार उसके साथ ज्यादती की।

घटना के 15 दिन बाद मुशर्रफ की पत्नी मुंबई से वापस घर लौट आई। उसने घटना के बारे में उसे बताया। इस पर उसने कहा कि वह उसके पति का भी ख्याल रखा करे। बदनामी के डर से महिला चुप रही। पांच फरवरी को वह स्व-सहायता समूह की किस्त देने मुशर्रफ के घर गई तो उसने फिर महिला के साथ दुष्कर्म किया। परेशान होकर महिला ने घटना के बारे में अपने पति को सब कुछ बता दिया। इसके बाद थाने जाकर शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में मुशर्रफ (50) को हिरासत में ले लिया है।

About rishi pandit

Check Also

स्कूली वाहनों में बच्चों के सुरक्षित आवागमन हेतु SC ने जारी गाइडलाइंस के शत् प्रतिशत पालन के संबंध में स्कूल संचालक/बस संचालको की बैठक आयोजित

अनूपपुर    पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री जितेन्द्र सिंह पवार ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *