सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ प्रदेश के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ जनजाति कल्याण
(स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल 9 फरवरी को रेवाचंल एक्सप्रेस से प्रातः 5ः38 बजे मैहर आयेंगे और अमरपाटन के लिये प्रस्थान करेंगे। राज्यमंत्री श्री पटेल प्रातः 10 बजे अमरपाटन से रामनगर के लिये प्रस्थान करेंगे और प्रातः 10ः20 बजे रामनगर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुकुंदपुर में 10 फरवरी को जनसुनवाई में उपस्थित रहेंगे
पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल 10 फरवरी को प्रातः 11ः30 बजे से ग्राम पंचायत मुकुंदपुर में आयोजित जन सुनवाई शिविर में शामिल होंगे। राज्यमंत्री श्री पटेल यहां आमजन की समस्याओं एवं आवेदनों पर सुनवाई कर मौके पर ही अधिकारियों को निराकरण के दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे। एसडीएम अमरपाटन केके पांडेय ने सभी विभागों के ब्लॉक और तहसील स्तर के अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित समस्त जानकारियों के साथ शिविर में अनिवार्य रुप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
Bhaskar Hindi News