जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में कोडरेड टीम में पदस्थ आरक्षक अभिनव सिंह ने देर रात फांसी लगा कर जान देने की कोशिश की। अभिनव को फांसी के फंदे झूलते देख कमरे में मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने मकान मालिक की मदद से फंदा काटकर उसे तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर अभिनव सिंह की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। इस मामले को लेकर तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है। वहीं पुलिस अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।
![](https://bhaskarhindinews.com/wp-content/uploads/2020/09/4.jpeg)