Wednesday , May 15 2024
Breaking News

Bollywood: काजोल को हुआ कोरोना, अब तक ये सितारे आ चुके चपेट में

Bollywood celebs who’ve tested positive for Covid-19: digi desk/BHN/मुंबई/ कोरोना महामारी की तीसरी लहर कमजोर पड़ती नजर आ रही है, लेकिन एक के बाद एक लगातार लोग इसके शिकार होते जा रहे हैं। ताजा खबर बॉलीवुड से आ रही है जहां अभिनेत्री काजोल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह कोरोना महामारी की चपेट में आने वाले सितारों में एक नाम और जुड़ गया। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स को जानकारी दी कि उनकी कोविड -19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। काजोल ने अपनी खुद की तस्वीर साझा करने के बजाय अपनी बेटी न्यासा देवगन की तस्वीर पोस्ट की। यहां देखिए इन सितारों की लिस्ट जिन्हें कोरोना हो चुका है।

Bollywood Celebs Who Have Tested Positive For Covid-19 Recently

  • लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव हैं और मुंबई के अस्पातल में उनका इलाज चल रहा है। लता दीदी अभी भी आईसीयू में हैं और पूरे देश में उनके जल्द सेहतमंद होने की कामना की जा रही है।
  • अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ ही उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल को कोरोना हो चुका है।
  • एकता कपूर ने 3 जनवरी को खुलासा किया था कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • इसी तरह टीवी एक्टर नकुल मेहता और मृणाल ठाकुर भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
  • अभिनेत्री नोरा फतेही ने भी हाल ही में ऐसी ही सूचना दी। नोरा फतेही की ओर से बताया गया कि अभिनेत्री का 28 दिसंबर को कोविड सैम्पल लिया गया था जो पॉजिटिव रहा है।
  • दक्षिण भारतीय अभिनेत्री और तमिलनाडु की भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि 10 जनवरी 2022 को उनकी कोविड रिपोर्ट सकारात्मक आई।
  • अभिनेता और निर्माता विष्णु विशाल ने ट्विटर पर लिखा, ‘दोस्तों, हां, मैं कोविड पॉजिटिव हूं। पिछले एक हफ्ते में जो कोई भी मेरे संपर्क में आया है, कृपया ध्यान रखें।
  • करीना कपूर खान दिसंबर के पहले सप्ताह में कोविड -19 पॉजिटिव हो चुकी हैं। उन पर बीएमसी द्वारा कोविड -19 मानदंडों का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया गया था।
  • करीना कपूर खान के साथ मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा की कोविड पॉजिटिव आ चुकी हैं। करीना की तरह ही अमृता पर भी बीएमसी का आरोप था कि उन्होंने कई पार्टियों में शामिल होकर कोविड के मानदंडों का उल्लंघन किया।
  • अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के प्रेमी और बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को भी हाल ही में कोविड -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया था।
  • अर्जुन कपूर की छोटी बहन अंशुला कपूर ने भी वायरस का शिकार हो चुकी हैं।
  • वयोवृद्ध अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा को कोविड -19 पॉजिटिव आने के बाद 3 जनवरी को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
  • तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू क्रिसमस-नए साल की छुट्टी से लौटने पर कोरोना की चपेट में आ गए थे। इसी तरह साउथ की एक्ट्रेस अभिनेत्री मीना और उनके परिवार की कोरोना रिपोर्ट 06 दिसंबर पॉजिटिव आई थी।
  • इनके अलावा इंडिया गॉट टैलेंड के होस्ट अर्जुन बिजलानी, टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी, टॉलीवुड स्टार विश्वाक सेन, रणवीस शौरी, रेहा कपूर, करण बोलानी, शनाया कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
  • कोरोना की पहली लहर में अमिताभ बच्चन, बेटा अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वार्य और पोती को कोरोना हो गया था।

 

About rishi pandit

Check Also

हिना खान की वेब सीरीज नामाकूल का ट्रेलर जारी, रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा

मुंबई  छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस हिना खान आज इंडस्ट्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *