Wednesday , May 15 2024
Breaking News

MP: हद कर दी भाई..! कृषि मंत्री कमल पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया भगवान श्रीकृष्ण का अवतार.!

Agriculture minister kamal patel told prime minister narendra modi the incarnation of lord krishna: digi desk/BHN/हरदा/ भोपाल/ प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भगवान श्रीकृष्ण का अवतार बताया है। हरदा में मीडिया के साथ बातचीत में पटेल ने कहा कि भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वाले कांग्रेस और कांग्रेसियों के खात्मे के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान के रूप में अवतार लिया।

कृषि मंत्री कमल पटेल ने सोमवार रात को सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत दुनिया का सबसे अलग देश है। यह पुण्य भूमि है। यहां पर देवता भी जन्म लेने को तरसते हैं। जब रावण का अत्याचार बढ़ा तब भगवान राम ने जन्म लिया, कंस के अत्याचार बढ़े तो भगवान कृष्ण ने अवतार लिया। इसी प्रकार कांग्रेस का अत्याचार और भ्रष्टाचार बढ़ा तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन्म लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री बनकर भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाकर सुशासन दिया।

कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि जब-जब धर्म की हानि हुई है, अत्याचार, अनाचार बढ़ा है, तब-तब भगवान ने मनुष्य के रूप में धरती पर अवतार लिया है। जब रावण के अत्याचार बढ़े तो भगवान श्रीराम ने और कंस ने अनाचार किया तो भगवान श्रीकृष्ण ने मनुष्य के रूप में अवतार लिया था और उनका अंत किया था। इसी तरह देश में कांग्रेस के अत्याचारों से भ्रष्टाचार, भूखमरी, बेकारी बढ़ी और निराशा का वातावरण बढ़ा तो तब भगवान ने ही नरेन्द्र मोदी मनुष्य के रूप में अवतार लिया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री बनकर देश को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन दिया। देश में 43 करोड़ लोगों के जन-धन के खाते खुलवाकर सीधे उनके खातों में पैसे पहुंचाए। वहीं राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण, धारा 370 हटाई और मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए तीन तलाक कानून बनाया। आतंकवाद को खत्म किया। यह सब असंभव काम थे, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने कर दिखाया है। कांग्रेस ने देश में 60 साल रहकर देश को अंधेरे में धकेला है।

कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि देश में भगवान राम के अस्तित्व को न मानने वाली, धर्म को गाली देने वालों और अत्याचार, भ्रष्टाचार, शोषण, भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस पार्टी और कांग्रेसियों के खात्मे के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने जन्म लिया है। उन्होंने कहा कि मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। सही मायने में वो भगवान के अवतार हैं।

About rishi pandit

Check Also

विशाल जनसमूह से कहा कि काशी से लेकर कोडरमा तक एक ही बात गूंज रही है, एक बार फिर से मोदी सरकार : पीएम मोदी

गिरिडीह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी में नामांकन का पर्चा भरने के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *