Sunday , November 1 2026
Breaking News

Satna: भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा ने विवेकानंद जयंती, युवा दिवस पर किया विचार गोष्ठी का आयोजन

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ ‘युवा वर्ग कठिन से कठिन कार्य को बड़े ही आसानी से कर सकते हैं स्वामी विवेकानंद जी का कहना था कि लक्ष्य को पाना है तो उठो और जागो लक्ष्य को पा लो उन्होंने हमेशा युवाओं को सामाजिक दायित्वों को निभाने के लिए प्रेरित किया। उक्त विचार भारतीय सिन्धु सभा (युवा शाखा) द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में युवा शाखा प्रदेश मंत्री विनोद गेलानी ने व्यक्त किए।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपीचंद कापडी, मनोहर आर्तनी, वरिष्ठ शाखा अध्यक्ष विजय जग्यासी, महामंत्री अशोक चांदवानी, युवा शाखा संरक्षक मनोहर डिगवानी, अध्यक्ष जितेंद्र साबनानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। युवा शाखा महामंत्री संदीप तोलवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष विजय जग्यासी ने कहा कि स्वामी जी का कहना था अपना जीवन एक लक्ष्य पर निर्धारित करो अपने पूरे शरीर को उस पर लक्ष्य से भर दो और हर दूसरे विचार को अपनी जिंदगी से निकाल दो, यही सफलता की कुंजी है।

गोष्ठी में मनोहर आर्तनी ने कहा जिंदगी का रास्ता बना बनाया नहीं मिलता है स्वयं को बनाना पड़ता है। जिसने जैसा मार्ग बनाया उसे वैसे ही मंजिल मिलती है। विचार गोष्ठी में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपीचंद कापडी, महामंत्री अशोक चांदवानी, कनैयालाल कामदार, एवं अध्यक्ष जितेंद्र साबनानी ने भी विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम का सफल संचालन आभार मनोहर डिगवानी ने किया। इस अवसर पर गोपीचंद कापड़ी, मनोहर आर्तनी, विजय जग्यासी, विनोद गेलानी, मनोहर डिगवानी, कन्हैयालाल कामदार, किशोर वलेजा, अशोक चांदवानी, जितेंद्र साबनानी, संदीप तोलवानी, मनोज नोतानी, नितिन पिंजानी, संजय वाधवानी, गंगाराम सचदेव, संतोष छुटानी, दिलीप आहूजा एवं कई सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *