Saturday , April 27 2024
Breaking News

Satna: रीवा संभाग में 5 जनवरी को शाम 6 बजे तक 68579 किशोर-किशोरियों को लगे टीके

सतना/ रीवा, भास्कर हिंदी न्यूज़/शासन के निर्देशों के अनुसार रीवा संभाग के सभी जिलों में 3 जनवरी से 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों का टीकाकरण शुरू हुआ। संभाग में 5 जनवरी को शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों में बनाए गए टीकाकरण केन्द्रों में शाम 6 बजे तक 68579 किशोर-किशोरियों ने उत्साह से टीके लगाए। जिसमें रीवा जिले में 27640, सतना में 16836, सीधी जिले में 15186 तथा सिंगरौली जिले में 8917 टीके लगाए गए।

म.प्र. पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य 6 जनवरी को सतना आयेंगे

म.प्र. पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) एवं विधायक बालाघाट गौरीशंकर बिसेन तथा म.प्र. पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य (राज्यमंत्री दर्जा) एवं विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल 6 जनवरी 2022 को रात्रि 8ः30 बजे सतना सर्किट हाउस पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। आयोग के अध्यक्ष श्री बिसेन एवं सदस्य श्री पटेल 7 जनवरी 2022 को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लेंगे। बैठक के बाद सर्किट हाउस सतना में दोपहर 12 बजे पिछड़ा वर्ग के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं प्रतिनिधि मंडलों से भेंट करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 1ः30 बजे सतना से रीवा के लिये प्रस्थान करेंगे।

सतना जिले में 16 लाख 20 हजार 658 मतदाता

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 में 1 जनवरी 2022 की अर्हता तिथि के मान से कार्यक्रम अनुसार फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी को कर दिया गया है।
सतना जिले में अंतिम प्रकाशन के समय 7 विधानसभा क्षेत्रो में कुल 16 लाख 20 हजार 658 मतदाता हैं। जिनमें 8 लाख 53 हजार 393 पुरुष और 7 लाख 67 हजार 250 महिला एवं 15 थर्ड जेण्डर मतदाता शामिल हैं। जिले की जनसंख्या लिंग अनुपात 899.06 है। विधानसभा क्षेत्र अनुसार मतदाताओं में विधानसभा क्षेत्र 61 चित्रकूट में 112985 पुरुष, 97337 महिला सहित कुल 2 लाख 10 हजार 322 मतदाता है। विधानसभा का जेण्डर रेशियो 861.5 है। विधानसभा 62 रैगांव में 111146 पुरुष, 98504 महिला सहित कुल 2 लाख 9 हजार 650 मतदाता हैं। यहां का जेण्डर रेशियो 886.26 है। विधानसभा क्षेत्र 63 सतना में 127239 पुरुष, 116307 महिला और 8 थर्ड जेण्डर मिलाकर कुल 2 लाख 43 हजार 554 मतदाता हैं। यहां का जेण्डर रेशियो सर्वाधिक 914.08 है। विधानसभा क्षेत्र 64 नागौद में 118725 पुरुष, 107225 महिला और 1 थर्ड जेण्डर सहित 2 लाख 25 हजार 951 मतदाता हैं। यहां का जेण्डर रेशियो 903.14 है। विधानसभा क्षेत्र 65 मैहर में 129285 पुरुष, 117506 महिला और 6 थर्ड जेण्डर मिलाकर कुल 2 लाख 46 हजार 797 मतदाता हैं। यहां का जेण्डर रेशियो 908.89 है। विधानसभा क्षेत्र 66 अमरपाटन में 121205 पुरुष, 110511 महिला सहित 2 लाख 31 हजार 716 मतदाता है। यहां का जेण्डर रेशियो 911.77 है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 67 रामपुर बघेलान में 13208 पुरुष, 119860 महिला मतदाता सहित कुल 2 लाख 52 हजार 668 मतदाता हैं। रामपुर बघेलान का जेण्डर रेशियो 902.51 है

शासकीय आईटीआई सतना में वृहद स्व-रोजगार कर्मशाला संपन्न

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सतना में बुधवार को वृहद स्व-रोजगार कर्मशाला संपन्न हुई। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रो से आए युवा युवतियों को उनकी योग्यता के अनुसार स्व-रोजगार संचालित करने का मार्गदर्शन दिया गया। इसके साथ ही स्व-रोजगार स्थापित करने में सहायक केन्द्र और राज्य सरकार की उन सभी योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई। जिसमें स्व-रोजगार करने के लिये इच्छुक युवक-युवतियों को मार्गदर्शन तथा वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
स्व-रोजगार कर्मशाला में सेडमैप सतना के सतीश वर्मा ने उपस्थित युवा युवतियों को बताया कि वह किस प्रकार से अपनी योग्यता का उपयोग करते हुये शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सतना में संचालित उद्यमिता सेल की सहायता से स्व-रोजगार संबंधी मार्गदर्शन एवं वित्तीय सहायता का लाभ लेकर स्वयं का उद्यम आसानी से स्थापित कर सकते हैं। इस मौके पर संस्था के प्राचार्य बीडी तिवारी, खादी ग्रामोद्योग के सत्य सागर एवं संस्था के कर्मचारी उपस्थित रहे।

About rishi pandit

Check Also

Rewa: अमेठी में ट्रैक्टर ट्राली पलटी, रीवा निवासी चालक समेत दो की मौत

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर बृहस्पतिवार को ईंट लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली चंदौकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *