Anita hassanandani trolled for shirt dress netizens said wear anything and give name of fashion: digi desk/BHN/मुंबई/ अनीता हसनंदानी ने ‘ये है मोहब्बतें’ शो में शगुन के रोल में नजर आई थी। इस सीरियल में उनका निगेटिव किरदार दर्शकों को बेहंद पसंद आया था। आगे नागिन, झलक दिखला जा और नच बलिए के साथ सिलसिला जारी रहा। इसके बाद एक्ट्रेस ने मैटरनिटी ब्रेक लिया। अक्टूबर 2020 में अनीता ने पति रोहित रेड्डी के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। वह गर्भावस्था की घोषणा की। इस साल फरवरी में कपल ने अपने बेटे आरव का स्वागत किया। टीवी अभिनेत्री अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गोवा गई हैं। उन्हें गुरुवार को रोहित और आरव के सात मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अनीता हसनंदारी का लुक नेटिजन्स को पसंद नहीं आया। उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
वीडियो हो रहा वायरल
अनीता हसनंदानी का वीडियो को विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें रोहित ने बेटे आरव को गोद में उठाया हुआ है। अनीता उनके बगल में खड़ी होकर पोज दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लू कलर की लॉन्ग शर्ट पहनी हुई है। जिसे लेकर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, ‘पैंट पहनना भूल गई क्या।’ दूसरे ने कमेंट किया कि अरे आपने नीचे कुछ नहीं पहना है, भूल गई क्या। एक ने लिखा, मतलब कुछ भी पहन लो और उसे फैशन का नाम दे दो। वहीं कोविड के बढ़ते केस के बीच कई लोगों ने अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी को वेकेशन मनाने के लिए भी ट्रोल किया। यूजर ने लिखा कि कोरोना 3 वेव ट्रेलर देखते ही सब हॉलिडे पर भागो इंडिया छोड़ के।
अनीता हसनंदानी के करियर पर एक नजर
अनीता हसनंदानी ने अपने करियर की शुरुआत बालाजी टेलीफिल्म्स के ‘कभी सौतन सभी सहेली’ नामक धारावाहिक से की। अनीता शो ‘काव्यांजलि’, ‘कयामाथ’, ‘कसम से’, ‘क्यूंकि सास भी कभी बहु थीं’, ‘क्या दिल में है’, ‘कहानी हमारे महाभारत की’, ‘कॉमेडी सर्कस का जादू’, ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘अनहोनियों का अंधेरा’, ‘ये है मोहब्बते’ और ‘नागिन’ में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने सोहेल खान के साथ फिल्म ‘कृष्णा कॉटेज’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।