Thursday , May 16 2024
Breaking News

Celebs: अर्जुन कपूर फिर कोरोना संक्रमित, BMC ने घर किया सील, रिया कपूर, करण बुलानी, अंशुला कपूर भी संक्रमित

Arjun kapoor again corona infected bmc sealed house rhea kapoor karan boolani anshula kapoor also infected: digi desk/BHN/मुंबई/ देश में एक बार फिर से कोविड-19 और ओमिक्रोन के मामले बढ़ रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अर्जुन कपूर आज दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले सितंबर 2020 में भी वे संक्रमित हुए थे। इसके अलावा रिया कपूर, करण बुलानी, अंशुला कपूर को भी कोविड -19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। भाई-बहन की जोड़ी ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। अर्जुन और अंशुला सावधानी बरत रहे हैं और उन्होंने सभी से भी जांच कराने के लिए कहा है। रिया कपूर और उनके पति, करण बुलानी भी संक्रमित होने के बाद क्वारंटाइन में हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का भी टेस्ट होगा।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के मुंबई आवास को सील कर दिया है। इस बीच, प्राधिकरण द्वारा उनके घर का सैनिटाइजेशन भी किया जा रहा है। अर्जुन ने एक आधिकारिक बयान जारी किया था जब वे सितंबर 2020 में कोरोना संक्रमित हुए थे। इसमें उन्‍होंने कहा था कि, आप सभी को यह सूचित करना मेरा कर्तव्य है कि मैंने कोरोनावायरस के लिए टेस्‍ट कराया है जो कि पॉजिटिव आया है। मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। मैंने डॉक्टरों और अधिकारियों की सलाह पर घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटाइन में रहूंगा। मैं आपके समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद करता हूं और आने वाले दिनों में मैं आप सभी को अपने स्वास्थ्य के बारे में अपडेट रखता रहूंगा। ..बहुत प्यार, अर्जुन

 

About rishi pandit

Check Also

हिना खान की वेब सीरीज नामाकूल का ट्रेलर जारी, रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा

मुंबई  छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस हिना खान आज इंडस्ट्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *