Thursday , May 16 2024
Breaking News

Yearly Horoscope Capricorn-2022: 11वें भाव में केतु, नए साल में होगी धन वर्षा, पढ़िए वार्षिक राशिफल

Yearly Horoscope Capricorn-2022: digi desk/BHN/ इंदौर/ मकर राशि के व्यक्ति अपने व्यक्तित्व से अलग नाम और पहचान बनाते हैं। यह अत्यधिक धार्मिक और कर्म प्रधान होते हैं। जातक की त्वचा चमकीली और मुलायम होती है। यह बहुत स्वाभिमानी, कर्तव्यनिष्ठ और मेहनती होते हैं। आप अपने कार्य को बेहतर तरह से करते हैं और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए रात-दिन एक कर देते हैं। आपका माथा चौड़ा और चमकीला होता है। आप कार्य को बहुत सक्रियता और गहरे चिंतन के साथ करते है। आप आसानी से किसी पर भरोसा नहीं करते। प. हर्षित मोहन शर्मा से जानिए मकर राशिफल 2022 (Capricorn Horoscope 2022) का वार्षिक राशिफल

मकर राशि वालों के लिए यह वर्ष मिला-जुला फल देने वाला है। विद्यार्थियों को इस वर्ष अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर मेहनत करने के बावजूद अच्छे परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। जो लोग इस वर्ष नया व्यापार शुरू करने का सोच रहे है उन्हें बहुत सोच समझ कर तैयारी करनी चाहिए। साथ ही कागज कार्यवाही (लीगल वर्क) विशेष रूप से पहले कर लें, अन्यथा मुसीबत में पढ़ सकते है।

नौकरीपेशा के लिए कैसा रहेगा नया साल

वर्ष के अंत में अक्टूबर से दिसंबर के बीच जो जातक नौकरी में स्थानांतरण और पदोन्नति चाहते हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। अगर आप कार्यस्थल या कंपनी बदलने का सोच रहे है तो यह समय सर्वोच्चतम होगा। आपको सलाह दी जाती है कि अपने कार्यस्थल में सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार बना कर रखें और जल्दी क्रोधित ना हो। यह वर्ष पारिवारिक जीवन के लिए अच्छा सिद्ध होगा, संतान प्राप्ति के योग हैं और संतान को लेकर वर्ष के शुरुआत में अच्छी खबर प्राप्त होगी। घर में धार्मिक आयोजन होगा। वर्ष के मध्य में माता पिता के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। इस वर्ष माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

आवेश में आकर कोई भी निर्णय ना लें

मंगल के प्रथम भाव मे होने से आपके स्वभाव में परिवर्तन आएगा। सलाह दी जाती है कि आवेश में आकर कोई भी निर्णय ना लें। इस वर्ष माता से मकान या भूमि लाभ होने के योग बन रहे हैं। जातक अनावश्यक धन खर्च ना करें, आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष अच्छा नहीं है, जोखिम लेने से बचें, व्यापार में पूंजी खर्च करने के पहले अच्छे से सोच समझ कर निर्णय लें। जो जातक करियर को लेकर कई वर्षों से चिंतित हैं, उनके लिए यह वर्ष खुशियां लेकर आएगा। करियर को लेकर आप नई उड़ान भरेंगे और अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। सलाह दी जाती है कि अनावश्यक कार्य, मोबाइल गेम्स में अपना समय व्यर्थ ना करें। अन्यथा लक्ष्य से दूर हो जाएंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए जून और नवंबर माह में घर से दूर जा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर इस वर्ष आप बहुत सतर्क रहेंगे। अपनी दिनचर्या में योग, व्यायाम को अपनाएंगे, किन्तु खाने पीने को लेकर लापरवाही बरत सकते है।

केतु गृह आपके ग्यारहवें भाव में, यह होगा असर

वर्ष के शुरुआत में केतु गृह आपके ग्यारहवें भाव मे स्थिर रहेगा जो आकस्मिक धन लाभ करवाएगा किन्तु कुछ शारीरिक समस्या भी दे सकता है। कार्य को लेकर आप अत्यधिक चिंता कर सकते है क्योंकि शनि ग्रह आपके प्रथम भाव में स्थित रहेंगे। इस वर्ष जातक को सलाह दी जाती है कि शनिवार के दिन शनि देवता पर तेल चढ़ाये साथ ही शनि चालीस का पाठ करें। ठंड के समय जरूरतमंद व्यक्तियों को गहरे रंग के कम्बल शनिवार के दिन दान करें।

About rishi pandit

Check Also

वृद्धि योग: वृषभ, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि के लिए शुभ समय

कल 14 मई दिन मंगलवार को चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में संचार कर रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *