Wednesday , November 4 2026
Breaking News

Children Vaccination:1 जनवरी से Cowin App पर शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानिए प्रक्रिया 

COVID-19 vaccines for children: digi desk/BHN/नई दिल्ली/  भारत में बच्चों के कोरोना टीकाकरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों 15 से 18 वायुवर्ग के बच्चों के टीकाकरण का ऐलान किया था। यह टीकाकरण 3 जनवरी 2022 से शुरू होना है। ताजा खबर यह है कि COVID-19 vaccines for children के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 1 जनवरी 2022 से हो जाएगी। CoWIN प्लेटफॉर्म के प्रमुख डॉ. आरएस शर्मा के मुताबिक, 15-18 वर्ष की आयु के बच्चे 1 जनवरी से CoWIN ऐप पर पंजीकरण कर सकेंगे। इसके लिए CoWIN ऐप पर जरूरी बदलाव किए गए हैं। यहां 10वां आईडी कार्ड जोड़ा गया है। इसे स्टूडेंट आईडी कार्ड नाम दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि हो सकता है कि कुछ बच्चों के पास आधार कार्ड या कोई दूसरा पहचान पत्र न हो।

बच्चों का टीकाकरण, जानिए क्या है सरकार की तैयारी

समाचार एजेंसी के मुताबिक, भारत बायोटेक का कोवैक्सिन 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए उपलब्ध एकमात्र वैक्सीन होने की संभावना है। हालांकि ज़ायडस कैडिला की वैक्सीन ZyCoV-D को भी बच्चों के बीच अनुमोदित किया गया है। ZyCoV-D पहला टीका था जिसे बच्चों पर लगाने के लिए मंजूरी मिली थी, लेकिन यह 3 जनवरी से शुरू होने वाले टीकाकरण कार्यक्रम का हिस्सा नहीं हो सकता है क्योंकि इसे अभी तक वयस्कों के लिए भी इस्तेमाल नहीं किया गया है।

टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के अध्यक्ष डॉ एनके अरोड़ा ने  कहा कि परीक्षण के दौरान कोवैक्सिन से बच्चों में अच्छी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया दिखाई है। न्यूज एजेंसी  को दिए इंटरव्यू में डॉ अरोड़ा ने कहा, 12 से 18 साल के बच्चे, खासकर 15 से 18 साल की उम्र के बच्चे, काफी हद तक वयस्कों की तरह होते हैं। देश के भीतर हमारे शोध में यह भी कहा गया है कि भारत में COVID के कारण होने वाली मौतों में से लगभग दो-तिहाई इस आयु वर्ग के हैं। यही कारण है कि बच्चों को वैक्सीन लगाने का निर्णय लिया गया है।

 

 

About rishi pandit

Check Also

कंबोडिया मानव तस्करी केस में NIA का बड़ा एक्शन, 5 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

 पटना राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कंबोडिया से जुड़े मानव तस्करी और साइबर गुलामी मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *