Friday , May 17 2024
Breaking News

Virgo Horoscope 2022: नए साल में कन्या राशि वालों की सरकारी नौकरी के योग, जानिए वार्षिक राशिफल

Virgo Horoscope 2022: digi desk/BHN/इंदौर/ नए साल के साथ नई शुरुआत की उम्मीद है। सभी चाहते हैं कि महामारी का साया, आर्थिक मंदी का डर पीछे छूट जाए और हर कोई सकारात्मक ऊर्जा के साथ साल 2022 का स्वागत करे। नए साल के आगमन से पहले यह जान लेना जरूरी है कि ग्रहों की स्थिति कैसी है?  प. हर्षित मोहन शर्मा बता रहे हैं सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल (Yearly Horoscope 2022 )। यहां पढ़िए कन्या राशि (Virgo) का साल 2022 का सम्पूर्ण वार्षिक राशिफल (Yearly Horoscope 2022 Virgo)

कन्या राशि के जातक मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित होते हैं, यह जो ठान लेते हैं उसे करने में जी जान लगा देते हैं और लक्ष्य प्राप्त करते हैं। इन राशि के जातक तुलनात्मक होते हैं, यह व्यावहारिक ज्ञान के धनी होते हैं। यह औसत कद-काठी के होते हैं और कोई भी निर्णय अच्छे से सोच समझ कर लेते हैं।

करियर में नई उड़ान

इस वर्ष जातक करियर में नई उड़ान भरेंगे। मध्य मार्च से जुलाई तक अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं जो जातक काफी समय से सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। वर्ष के शुरुआत में पारिवारिक माहौल प्रतिकूल बना रहेगा, घर में वाद-विवाद, क्लेश की स्थिति निर्मित हो सकती है इसलिए सावधानी रखें किन्तु मई माह के बाद पारिवारिक माहौल अच्छा हो जायेगा। संतान प्राप्ति के योग बन सकते हैं जिससे घर के वातावरण में बदलाव होगा।

कन्या राशि वाले करेंगे नए कार्य का शुभारंभ

जो जातक कई वर्षों से नया कार्य करने की योजना बना रहे हैं, वह इस वर्ष उसे क्रियान्वित करेंगे। जुलाई माह के बाद कोर्ट कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं। रुपये लेन-देन में सावधानी बरतें, पैसो के पीछे विवाद हो सकता है।

प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा नया साल

जो जातक प्रेम विवाह करने के इच्छुक है उनके लिए वर्ष सौगात लेकर आ रहा है , वह अपने उद्देश्य में सफल हो सकते हैं। इस वर्ष जातक की आर्थिक स्थिति में बहुत सुधार आएंगे। बुध ग्रह की कृपा से व्यापार में वृद्धि होगी। वर्ष की शुरुआत में पुराने व्यापार के साथ नए व्यापार की रणनीति बनाने के योग हैं।

इस वर्ष स्वास्थ्य को लेकर बेहद सावधानी बरतनी होगी। वर्ष के शुरुआत में ही पेट दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। मौसमी बीमारियों का खतरा बना रहेगा अतः सावधानी बरतें, अपनी दिनचर्या में व्यायाम अवश्य शामिल करें। इस वर्ष भगवान गणेश जी की आराधना करें और गणेश जी पर नियमित दूर्वा अर्पित करें।

 

About rishi pandit

Check Also

बाबा केदारनाथ जाने का बना रहे हैं प्लान? जानें दिल्ली से क्या है आसान रूट

  उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारों धामों में से एक बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *