Tuesday , July 2 2024
Breaking News

Rashifal 25th December: मीन राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, जानिए शनिवार का पंचांग और अपना राशिफल 

25 December 2021 ka Panchang: आज पौष माह कृष्ण पक्ष की खष्ठी है। आज शनिवार का पावन व्रत है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। शनिवार के दिन तिल दान करने का अनन्त पुण्य है। अन्न दान का बहुत महत्व है। आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। किसी विशेष मनोकामना पूर्ति हेतु श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का उत्तम फल है बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है। प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।  राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Today Panchang

दिनांक 25 दिसंबर 2021
दिवस शनिवार
माह पौष, कृष्ण पक्ष
तिथि खष्ठी
सूर्योदय 07:12 am
सूर्यास्त 05:32 pm
नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी
सूर्य राशि धनु
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:02 pm से 22:41 pm तक
विजय मुहूर्त 02:47 pm से 03:36 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:14 pm से 07:33 pm तक

राहुकाल  प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक है, इस दौरान किसी शुभ काम को करने से परहेज करें।

राशिफल

मेष-पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकता है। अपने बजट के अनुसार खर्च करें और बचत पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपके प्रयास सफल हों। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

वृषभ-जीवनसाथी का मूड ठीक नहीं रहेगा। असहमति की संभावना है। धैर्य रखना होगा और लड़ाई-झगड़े से दूर रहना होगा। सेहत का भी ध्यान रखना होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मिथुन-मन की शांति का अनुभव करेंगे। घरेलू परेशानियां आएंगी। बड़ों की सलाह बहुत काम आएगी। सुनहरे अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं। आर्थिक क्षेत्र में आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।

कर्क-व्यापारियों को चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा। कर्मचारियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। उच्चाधिकारियों की ओर से अधिक दबाव रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

सिंह-आर्थिक प्रयासों में असफलता से निराशा हो सकती है। भविष्य के बारे में ज्यादा न सोचें। धैर्य रखें और कड़ी मेहनत करें ताकि एक सुंदर भविष्य का आपका सपना साकार हो सके। यदि आप वरिष्ठों से प्रशंसा और सहयोग प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको उम्मीदों पर खरा उतरना होगा।

कन्या-व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। ऑफिस में आपको उच्च पदस्थ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी प्रभावित होंगे। पुरानी समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

तुला-दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। पैसों से जुड़ा कोई काम बिना किसी रुकावट के होगा। आर्थिक परेशानी भी दूर होगी। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। सेहत में सुधार हो सकता है।

वृश्चिक-पैसों के मामले में आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आर्थिक लाभ की उम्मीद है। दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार में शांति रहेगी। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

धनु-आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। व्यापारियों को अपने ग्राहकों के साथ अच्छे संबंध रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। सेहत आज अच्छी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मकर-महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी से सोचें। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे। आप कम मेहनत में ज्यादा पैसा कमा सकते हैं। आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं।

कुंभ-सेहत का विशेष ध्यान रखें। बाहर के खाने से बचना चाहिए। उच्च अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। निजी जीवन में भी आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। लव लाइफ में प्यार रहेगा।

मीन-व्यापारियों को समझदारी से निर्णय लेने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। अगर आप कोई बड़ा सामान खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा दिन है। सेहत को लेकर सावधान रहें।

About rishi pandit

Check Also

ऑफबीट की दुनिया में स्मार्ट करियर

आज के दौर में ऐसे स्टूडेंट्स की कमी नहीं हैं, जो लीक से हटकर अपना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *