Saturday , October 31 2026
Breaking News

Satna: लायंस क्लब ने जिला अस्पताल में जरूरतमंदों को बांटे 110 कंबल

सतना. भास्कर हिंदी न्यूज़/ अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी संस्था लायंस क्लब सतना हेल्पिंग हैंड्स द्वारा बुधवार को जिला अस्पताल में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर अनुराग वर्मा रहे एवं विशिष्ट अतिथि सिविल सर्जन डॉक्टर रेखा त्रिपाठी, डॉ एसबी सिंह, डॉ प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ अमर सिंह, लायंस क्लब्स के कोऑर्डिनेटर लायन पवन मलिक रहे।

अध्यक्षता लायंस अध्यक्ष लायन आलोक त्रिपाठी ने की एवं संचालन सचिव लायन धर्मेंद्र सेन ने किया। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ लायन राजेश अग्रवाल ने बताया कि लायंस क्लब द्वारा 110 कंबल प्रदत्त किए गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से लायन आलोक त्रिपाठी, लायन पवन मलिक, राम भाई त्रिपाठी, लायन विजय सिंह, एमजेएफ लायन जय कुमार जैन, लायन धर्मेन्द्र सेन, लायन जसविंदर भाटिया बब्बल, लायन राजेश अग्रवाल, लायन जितेंद्र गर्ग, लायन राकेश रैकवार, लायन कैलाश कुमार अहिरवार, लायन सागर अग्रवाल, लायन सौरभ सिंह, लायन नितिन मोर्डिया, लायन विनायक तिवारी, संदीप तिवारी, गंगा शरण, चैत्या रैकवार, आदि उपस्थित रहे।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *