Saturday , November 7 2026
Breaking News

New Feature: Twitter यूजर्स अब ऑडियो मैसेज भी कर सकते हैं ट्वीट, जानिए पूरी प्रोसेस

Twitter New Feature: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ ट्विटर ने नए सीईओ पराग अग्रवाल के नेतृत्व में आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। माइक्रो ब्लागिंग प्लेटफॉर्म ने अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स पर काम करना शुरू कर दिया है। कंपनी वॉट्सएप एप की तरह ऑडियो मैसेज की टेस्टिंग कर रही है। फिलहाल ट्विटर के यूजर्स अपने पोस्ट को लिख सकते हैं, लेकिन जल्द ही ऑडियो मैसेज भी ट्वीट कर सकेंगे।

ट्विटर कर रही टेस्टिंग

ट्विटर ने बताया कि अभी इस फीचर की आईओएस पर टेस्टिंग की जा रही है। यह वॉयस के साथ ट्वीट करना सरल बनाएगा। इसमें ऑटोमैटेड कैप्शन भी जोड़ सकते हैं। कंपनी ने कहा, नए फीचर को ऑडियो अटैचमेंट के साथ पब्लिश किया जा सकेगा। यूजर्स इसे सरलता से सुन सकरेंगे। वहीं ट्विटर स्क्रॉल करने या एप से बाहर आने के बाद भी सुन सकेंगे।

ट्विटर मैसेज ऐसे करें रिकॉर्ड

1. आईओएस यूजर्स अपना ट्विटर अकाउंट ओपन करें। फिर कंपोज ट्वीट कर क्लिक करें।

2. अब वॉयस आइकन पर टैप करें। वह मैसेज रिकॉर्ड करने के लिए रेड बटन पर क्लिक करें।

3. रिकॉर्डिंग पूरी होने के बाद Done पर क्लिक करें।

4. यूजर्स 2.20 मिनट से ज्यादा का मैसेज रिकॉर्ड नहीं कर सकते।

ये नियम हुआ लागू

ट्विटर ने एक नियम नया लागू किया है। अब बिना किसी की इजाजत के प्राइवेट फोटोज और वीडियोज को ट्विटर पर शेयर अपराध माना जाएगा। ऐसा करने वालों के अकाउंट को ब्लॉक कर दिया जाएगा।

About rishi pandit

Check Also

WhatsApp पर टास्क पूरा करके कमाई का लालच पड़ सकता है भारी, साइबर ठग ऐसे खाली कर रहे बैंक खाते

WhatsApp से मोटी कमाई कैसे कर सकते हैं? इस तरह के विज्ञापन आपने सोशल मीडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *