Saturday , June 29 2024
Breaking News

Cricket: Rohit sharma बने वन-डे टीम के कप्तान, कभी नहीं मिली थी विश्वकप टीम में जगह, 10 साल पुराना ट्वीट हुआ वायरल

Rohit sharma was not selected of icc world cup 2011 his 10 years old tweet viral on social media: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे का कप्तान बना दिया गया है। इससे पहले ही टी20 फॉर्मेंट की कमान संभाल रहे हैं। रोहित की कामयाबी का सफर आसान नहीं रहा है। इसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी है। एक समय ऐसा था जब उन्हें टीम में जगह नहीं मिली थीं। हालांकि अब हिटमैन खुद प्लेयर्स को चुनने के काबिल बन चुके हैं। बता दें जैसे ही रोहित को वनडे टीम का कैप्टन बनाया गया है। उनका 10 साल पुराना ट्वीट वायरल होने लगा।

विश्व कप 2011 में नहीं हुआ था चयन

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने 2011 में विश्व कप जीता था। इस टूर्नामेंट में टीम के लिए रोहित शर्मा का चयन नहीं हुआ था। तब उन्होंने ट्विटर पर नाराजगी जताई थीं। रोहित ने 31 जनवरी 2011 को ट्वीट कर लिखा था, ‘बहुत-बहुत निराश हूं क्योंकि मैं वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा नहीं बन सका।’ मुझे यहां से आगे बढ़ने की जरूरत है, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो ये बड़ा झटका है। आपके कोई विचार!

रोहित शर्मा की जबरदस्त वापसी

रोहित शर्मा ने इसके बाद टीम में जबरदस्त वापसी की। साल 2015 के विश्व कप में उनके बल्ले से 8 मैचों में 330 रन निकले। वहीं 2019 के वर्ल्ड कप में उन्होंने 5 शतक के साथ 648 रन जड़े थे। बता दें कि जिस रोहित शर्मा को आईसीसी वर्ल्ड कप 2011 में खेलने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने अगले दो विश्व कप में धमाल मचा दिया। अब उनके अगुवाई में 2023 का विश्वकप टीम इंडिया खेलेगी।

रोहित शर्मा के करियर पर एक नजर

कम्पटीशन
टेस्ट

 

 

वनडे

 

 

टी20

 

 

फर्स्ट क्लास

 

 

मैच

 

 

43

 

 

227

 

 

119

 

 

104

 

 

रन

 

 

3047

 

 

9205

 

 

3197

 

 

8033

 

 

बैटिंग एवरेज

 

 

46.87

 

 

48.96

 

 

33.30

 

 

54.64

 

 

100/50

 

 

8/14

 

 

29/43

 

 

4/26

 

 

25/35

 

 

टॉप स्कोर

 

 

212

 

 

264

 

 

118

 

 

309*

 

 

विकेट

 

 

2

 

 

8

 

1

 

 

24

 

 

बॉलिंग एवरेज

 

 

112.00

 

 

64.37

 

 

113.00

 

 

48.08

About rishi pandit

Check Also

टी20 वर्ल्डकप में 93.51 करोड़ रुपये की प्राइज मनी, विजेता -उपविजेता की भर जाएगी झोली

ब्रिजटाउन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आज यानी 29 जून को भारत और साउथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *