Monday , May 20 2024
Breaking News

UPTET 2021 Cancelled: यूपीटीईटी का पेपर लीक, परीक्षा रद्द, कई लोग दबोचे गए

UPTET 2021 Cancelled: digi desk/BHN/मेरठ/  उत्तर प्रदेश में आज (रविवार) आयोजित होने वाली यूपीटीईटी परीक्षा पेपर लीक के कारण रद्द कर दी गई है। एग्जाम का पेपर वॉट्सएप पर लीक हो गया है। परीक्षा 1 सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक, जबकि पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाना था। एक अनुमान के मुताबिक इस परीक्षा में करीब 21 लाख से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले थे।

पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद एसटीएफ ने राज्य में कई जगह छापेमारी की। जिसके बाद प्रयागराज, मेरठ और गाजियाबाद में कई लोग दबोचे गए। योगी सरकार ने अब एग्जाम कैंसिल करने का निर्णय लिया है। परीक्षा की नई तारीखें जल्द जारी की जाएंगी।

About rishi pandit

Check Also

केजरीवाल ने पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, इस दौरान ‘BJP ने शुरू किया ऑपरेशन झाड़ू

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *