Saturday , October 5 2024
Breaking News

गुर्जरों का प्रदर्शन जारी, दिल्ली मुंबई मार्ग पर पटरियां उखाड़ीं, कई ट्रेनें रद्द, कई का रूट बदला

Gurjar Blocks Rail Route: bhratpur/ प्रदर्शनकारियों ने राजस्थान के भरतपुर में रेल पटरियों पर कब्जा कर लिया। राजस्थान में नगर निगम चुनाव के बीच भड़के गुर्जर आंदोलन ने अशोक गहलोत सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।2 नवंबर को 02401 कोटा-देहरादून स्पेशल ट्रेन को कैंसल कर दिया गया है। इसी तरह 02059/02060 कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा स्पेशल ट्रेन भी आज के लिए रद्द है।

Gurjar Blocks Delhi Mumbai Rail Route: राजस्थान में गुर्जर आंदोलन जारी है। अपनी मांगों को लेकर गुर्जर समाज के लोगों ने रविवार को दिल्ली मुंबई रेल मार्ग बाधित कर दिया। यह प्रदर्शन सोमवार को भी जारी है। रेल पटरियांं उखाड़ दी गई हैं। इसका सीधा असर रेल सेवाओं पर पड़ा है। कई ट्रेनें रद्द की गई हैं तो कुछ के मार्ग बदले गए हैं। 2 नवंबर को 02401 कोटा-देहरादून स्पेशल ट्रेन को कैंसल कर दिया गया है। इसी तरह 02059/02060 कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा स्पेशल ट्रेन भी आज के लिए रद्द है। साथ ही कई ट्रेनों का रूट बदला गया है। रविवार को भी रेलवे ने तत्काल प्रभाव से सात ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया था। इन्हें अब हिंडौन सिटी बयाना रेल मार्ग से भेजा जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने राजस्थान के भरतपुर में रेल पटरियों पर कब्जा कर लिया। राजस्थान में नगर निगम चुनाव के बीच भड़के गुर्जर आंदोलन ने अशोक गहलोत सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं कोरोना महामारी से तो पूरा प्रदेश जूझ ही रहा है। इससे पहले खबर आई थी कि 14 सूत्रीय मांगों को लेकर गुर्जर समाज में दो फाड़ हो गई है। एक वर्ग सरकार की बात मानने को राजी हो गया था, लेकिन दूसरे ने पीलूपुरा में विरोध शुरू कर दिया। कहा जा रहा है कि आंदोलन के अगुवा किरोड़ी बैंसला के निर्देश पर आंदोलन हो रहा है। हालांकि बैंसला के हवाले से कहा जा रहा है कि उन्होंने आंदोलन शुरू करने की अनुमति नहीं दी है।

 

 

About rishi pandit

Check Also

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए उत्तर प्रदेश का शिक्षा मॉडल को अपनाएगी

शिमला हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए उत्तर प्रदेश का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *