Thursday , May 16 2024
Breaking News

MP: भाजपा महिला मोर्चा के 21 और किसान मोर्चा के 12 जिला अध्यक्ष घोषित

  • संतोष सिंह सिसौदिया रीवा, पूनम सोनी सीधी,सीमा जायसवाल सिंगरौली, रश्मि खरे अनूपपुर व सीमा जैन सोगानी कटनी की जिलाध्यक्ष नियुक्त 

  • प्रशांत पाठक रीवा, कृष्णा पांडे सतना, कमलेश गुप्ता उमरिया को किसान मोर्चा का  नवनियुक्त अध्यक्ष बनाया गया 

 

BJP declared 21 district presidents of mahila morcha and 12 district presidents of kisan morcha: digi desk/BHN/भोपाल/ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले भारतीय जनता पार्टी में मोर्चा पदाधिकारियों की नियुक्ति का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को महिला मोर्चा और किसान मोर्चा ने जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने 21 जिला अध्यक्ष, तो किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने 12 अध्यक्ष बनाए हैं।

महिला मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों में निलिमा शिन्दे ग्वालियर नगर, सरोज तोमर श्योपुर, संध्या भार्गव सागर, उर्मिला साहू छतरपुर, शशि सिंह परमार पन्ना, संतोष सिंह सिसौदिया रीवा, पूनम सोनी सीधी, सीमा जायसवाल सिंगरौली, रश्मि खरे अनूपपुर, सीमा जैन सोगानी कटनी, नम्रता शर्मा भोपाल ग्रामीण, अलका गर्ग जबलपुर ग्रामीण, नरबदिया मरकाम डिंडोरी, मुक्ता जोशी मंडला, हेमा वाधवानी बालाघाट, उर्मिला उइके सिवनी, निशा सोनी नरसिंहपुर, गायत्री तोमर आलीराजपुर, ऊषा सोनी उज्जैन ग्रामीण, पूनम पटवा रतलाम और निर्मला गुप्ता मंदसौर के नाम शामिल हैं।

किसान मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्षों में महेन्द्र यादव दतिया, बृजमोहन सिंह गुर्जर ग्वालियर ग्रामीण, किशन पटेरिया टीकमगढ़, ब्रजेंद्र पाल निवाड़ी, प्रशांत पाठक रीवा, कृष्णा पांडे सतना, कमलेश गुप्ता उमरिया, जितेन्द्र मोहारे बालाघाट, उमेश शुक्ला मंडला, देवी सिंह बघेल सिवनी, राजेश गोदारा हरदा, राजू विश्वनाथ पाटिल बुरहानपुर और महेश गुर्जर खरगोन के नाम शामिल हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

MP: पश्चिम मध्य रेलवे लगा रहा थिक वेब स्विच और इंटरमीडिएट ब्लॉक सिग्नल, गाड़ियों की बढ़ेगी रफ्तार

Madhya pradesh bhopal bhopal west central railway is installing thick web switch and intermediate block …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *