Wednesday , July 3 2024
Breaking News

विंध्य पुनर्निर्माण मंच का द्वितीय चरण जारी, शुक्रवार को मैहर में होगा समापन

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ विंध्य के तमाम जिलों के बाद द्वितीय चरण सतना जिले की तमाम तहसीलों में जन जागरण के रूप में विधायक नारायण त्रिपाठी की अगुवाई में सभाएं आयोजित की जा रही है पूर्व में भी इस मुद्दे को जनता का सहयोग मिला जिसका असर जिले में हुए उप चुनाव में भी देखने को मिला।

इस दौरान विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि अगर हमें अपनों का भविष्य संरक्षित करना है तो इसे जन जन की लड़ाई बनानी पड़ेगी और इसी लिए मेरी यह यात्रा जारी है। लोगों को यह बताना आवश्यक है कि आखिर हमें विंध्य का पुनर्निर्माण करना कराना क्यों जरूरी है। विधायक त्रिपाठी ने जारी बयान में कहा कि इस द्वितीय चरण का भव्य समापन 19 तारीख को मां शारदा की पावन भूमि मैहर के ह्रदय स्थल घंटाघर में जनता की उपस्थिति में किया जाएगा।

About rishi pandit

Check Also

Satna: कलेक्टर मैहर और एसपी ने दी नवीन कानूनों की जानकारी

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *