Wednesday , July 3 2024
Breaking News

संजू सैमसन IPL 2020 के सिक्सर किंग, निकोलस पूरन को छोड़ा पीछे

IPL 2020/ राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के महत्वपूर्ण मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को बनाए रखा है। राजस्थान की जीत में बेन स्टोक्स और संजू सैमसन ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजू सैमसन ने किंग्स इलेवन के निकोलस पूरन को पीछे छोड़कर आईपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

राजस्थान के खिलाफ मैच में निकोलस पूरन ने 22 रनों की पारी के दौरान 3 छक्के लगाकर संजू सैमसन को पीछे छोड़ा था। इसके बाद सैमसन ने भी 3 छक्के लगाए और पूरन से आगे निकल गए। संजू सैमसन आईपीएल के इस सत्र में 13 मैचों में 26 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 21 चौके भी लगाए हैं। वे इस सत्र में 3 अर्द्धशतकों की मदद से 374 रन बना चुके हैं। निकोलस पूरन 13 मैचों में 25 छक्के लगाकर दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने कुल 351 रन बनाए हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल 23 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। गेल की खासियत यह है कि उन्होंने मात्र 6 मैचों में इतने छक्के जड़े हैं। संजू सैमसन को क्रिस गेल से खतरा रहेगा।

IPL 2020 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 

  • 26 संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स – 13 मैच)
  • 25 निकोलस पूरन (किंग्स इलेवन पंजाब – 13 मैच)
  • 23 क्रिस गेल (किंग्स इलेवन पंजाब – 6 मैच)
  • 22 केएल राहुल (किंग्स इलेवन पंजाब – 13 मैच)
  • 21 इशान किशन (मुंबई इंडियंस – 10 मैच)

यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा 

संजू सैमसन ने किंग्स इलेवन के खिलाफ 25 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। उन्होंने इसी के साथ इस सत्र में अपने छक्कों की संख्या को 26 तक पहुंचाया। वे इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने यूसुफ पठान का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। यूसुफ पठान ने आईपीएल 2008 में राजस्थान की तरफ से 25 छक्के लगाए थे। संजू सैमसन के पास अपने इस रिकॉर्ड को और बेहतर करने का मौका है।

आईपीएल के एक सीजन में राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के :

  • 26 संजू सैमसन (2020)
  • 25 यूसुफ पठान (2008)
  • 24 यूसुफ पठान (2010)
  • 22 शेन वॉटसन (2013)
  • 21 जोस बटलर (2018)

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *