Monday , November 2 2026
Breaking News

Satna: कार्यवाही लंबित रखने के मामले में जिला पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अजय कटेयरिया ने तहसील अमरपाटन के जमादार स्वर्गीय राजकिशोर गर्ग की द्वितीय सेवा पुस्तिका में मान्यता प्रदान करने की कार्यवाही लंबित रखने के फलस्वरूप जिला पेंशन अधिकारी अशोक मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संबंधित को 11 नवंबर को समक्ष में उपस्थित होकर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि मानव अधिकार आयोग म.प्र. भोपाल को स्व. गर्ग की पत्नी द्वारा की गई शिकायत के परिप्रेक्ष्य में 12 नवंबर तक कार्यवाही प्रतिवेदन भेजा जाना है। जिसे भेजे जाने में अनावश्यक विलंब हो रहा है। जिला पेंशन अधिकारी को जारी नोटिस में कहा गया है कि उनका यह कृत्य कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता का द्योतक है तथा म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत होने से दंडनीय है। नियत समय पर जवाब प्राप्त नहीं होने पर संबंधित के विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

दिशा की बैठक 18 नवंबर को

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक 18 नवंबर को अपरान्ह 2 बजे से सतना सांसद गणेश िंसंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में एजेण्डानुसार जिले में कोविड-19 के टीकाकरण एवं आयुष्मान भारत की समीक्षा, बरगी नहर, स्मार्ट सिटी एवं मिनी स्मार्ट सिटी, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना-2, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, 15वें वित्त के कार्य, प्रधानमंत्री वन नेशन-वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, मनरेगा एवं जल संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *