सूर्यदेव का तुला राशि में प्रवेश, यह परिवर्तन चार राशि वाले जातकों के लिए बेहद शुभ
पं. रामजीवन दुबे गुरुजी ने बताया कि ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। 17 अक्‍टूबर रविवार को सूर्य देव कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं। राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। सूर्य एक माह तक तुला राशि में ही विराजमान रहेंगे।
सिंह : साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। मेहनत का फल जरूर मिलेगा। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।
कन्या : यात्रा का योग बनेगा। धन- लाभ होगा। यह समय लेन- देन के लिए शुभ कहा जा सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
तुला : सूर्य का राशि परिवर्तन तुला राशि में हुआ है। इस दौरान आपकी राशि पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगे। सूर्य गोचर काल में आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
वृश्चिक: सूर्य के राशि परिवर्तन से विदेशी कंपनियों से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापार में मुनाफा होगा। मानसिक तनाव कम होगा। स्थान परिवर्तन या प्रमोशन के योग बन सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।