Friday , May 10 2024
Breaking News

T20WC21, SA vs SL: साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया, वनिंदु ने लिया हैट्रिक, दक्षिण अफ्रीका के 3 विकेट झटके

T20 World Cup, South Africa VS Srilanka : digi desk/BHN/नई दिल्ली/  आज टी20 वर्ल्ड कप के 25वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया है। वैसे, जीत के लिए 143 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम शुरु से ही लड़खड़ा गई। क्विंटन डी कॉक और हेंड्रिक्स की जोड़ी टिक नहीं पाई और दोनों जल्दी-जल्दी आउट हो गये। रासी वान डर से रन आउट होने से टीम की स्थिति और बिगड़ गई। इसके बाद कप्तान तेम्बा बवूमा और मारक्रम ने जरुर पारी संभाली। तेम्बा 46 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मारक्रम 19 रनों के स्कोर पर हसरंगा का शिकार बन गये। लेकिन डेविड मिलर और रबाडा ने संभलकर बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिला दी। डेविड मिलर ने 13 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाये, जिसमें अंतिम ओवर में 2 छक्के और 1 चौका शामिल है। रबाडा ने 7 गेंदों में 13 रन बनाये। श्रीलंका की ओर से हसरंगा ने हेट्रिक लेते हुए दक्षिण अफ्रीका के 3 विकेट झटके। वहीं चमीरा को 2 विकेट मिले।

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजा का फैसला किया। श्रीलंका ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 142 रन बनाये। श्रीलंका की ओर से केवल पथुम निसंका टिककर खेल सके। उन्होंने 58 गेंदों में 72 रन बनाये, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। चरिथ असलंका ने जरुर टिकने की कोशिश की, लेकिन उनके रनआउट होते ही श्रीलंका की पारी ढहने लगी। बाकी बल्लेबाजों में केवल कप्तान दसून शनका ने दहाई का आंकड़ा (11 रन) पार किया। बाकी कोई भी बल्लेबाज निसंका का साथ नहीं दे सका। 20 ओवरों में पूरी टीम 142 रनों पर आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका की ओर से प्रिटोरियस और तबरेज शम्सी ने 3-3 विकेट लिए। वही नोर्खिये ने 2 विकेट हासिल किये।

श्रीलंका : प्लेइंग XI

1. पथुम निसंका, 2. कुसल परेरा (विकेटकीपर), 3. चरिथ असलंका, 4. अविष्का फ़र्नांडो, 5. भानुका राजापक्षा, 6. दसून शनका (कप्तान), 7. चमिका करुणारत्ना, 8. वनिंदु हसरंगा, 9. दुश्मांता चमीरा, 10. महीश थीक्षना, 11. लहिरु कुमारा

साउथ अफ़्रीका : प्लेइंग XI

1. तेम्बा बवूमा (कप्तान), 2. क्विंटन डिकॉक (wk) 3. रीज़ा हेंड्रिक्स, 4. एडन मारक्रम, 5. रासी वान दर दुसें, 6. डेविड मिलर, 7. ड्वेन प्रिटोरियस, 8. कगिसो रबाडा, 9. केशव महाराज, 10. अनरिख़ नॉर्खिये, 11. तबरेज़ शम्सी

About rishi pandit

Check Also

भारतीय तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने नॉर्थम्पटनशायर के साथ किया करार

भारतीय तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने नॉर्थम्पटनशायर के साथ किया करार हाई परफॉरमेंस कोचिंग की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *