Wednesday , July 3 2024
Breaking News

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर रौशनी से जगमगाएंगे शासकीय भवन

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़। सामान्य प्रशासन विभाग, मप्र शासन, भोपाल द्वारा प्रतिवर्ष की भांति 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस आयोजित किया जाता है। इस वर्ष नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में स्थित समस्त मुख्य शासकीय भवनो पर मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर 2020 की रात्रि को प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जावे।
संयुक्त कलेक्टर ने 1 नवंबर 2020 को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाने के लिए राज्य शासन के निर्णय से अवगत कराते हुए जिले के विभिन्न विभागो के कार्यालय प्रमुख/अधिकारियो को दिशा-निर्देश जारी किए गये है। साथ ही मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में स्थित समस्त मुख्य शासकीय भवनो पर 1 नवंबर 2020 की रात्रि को प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

About rishi pandit

Check Also

Satna: कलेक्टर मैहर और एसपी ने दी नवीन कानूनों की जानकारी

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *