Saturday , May 11 2024
Breaking News

Saptahik Rashifal 25 to 31 Oct 2020: जानिए महीने के आखिरी हफ्ते का राशिफल, शुभ रंग और शुभ अंक

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल):उथल-पुथल भरी जिंदगी को व्यवस्थित करेंगे। अपने अनुभव व समझदारी से कार्यस्थल पर अहम निर्णय लेंगे। महत्वपूर्ण लोगों का विश्वास और सम्मान हासिल करेंगे। पक्ष में आया कानूनी फैसला और नई जिम्मेदारी संतुष्टि देगी। कोई अहम निर्णय भावी खुशियों और संबंध को प्रभावित कर सकता है। अकेले फैसला लेने के बजाय उसके विषय में साथी से पूर्व में चर्चा करें। प्रकृति के सानिध्य में बिताए लम्हें सुकून देंगे।

शुभ अंक: 9 शुभ रंग: वाइन रेड

वृष (21 अप्रैल-21 मई): आप कार्यस्थल पर गतिरोध तोड़ने और काम के तौर-तरीकों में बदलाव लाने में सक्षम हैं। यह अहम निर्णय लेने का समय है, क्योंकि भाग्य आपके साथ है। सीमाओं से आगे जाकर नया कार्य हाथ में लेंगे और रिश्ते जोड़ेंगे। घटनाएं तेजी से घटित होंगी। अवसरों का लाभ लेने के लिए सचेत रहकर फैसले लें। साथी का प्रेम व स्वजनों से मुलाकात खुशी देगी। परिवर्तन प्रकृति का नियम है। इस सत्य को स्वीकार करें।

शुभ अंक: 10 शुभ रंग: सिल्वर ब्लू

मिथुन (22 मई-21 जून): इस हफ्ते नियमों व परंपराओं की बेड़ियों में बंधा महसूस करेंगे। उनसे सीधे टकराव के स्थान पर बचकर निकलने की कोशिश करें। दूसरों के बीच स्वीकारोक्ति हासिल करने के लिए अपने व्यक्तित्व को दबाने की कोशिश न करें। नितांत जरूरत के समय परिवार और किसी खास शख्स का सहयोग मिलेगा। पीठ पीछे बातें बनाने वाले स्वार्थी शख्स से सावधान रहें। चीजों को सहज रूप से घटित होने दें।

शुभ अंक: 10 शुभ रंग:फायरी रेड

कर्क (22 जून-22 जुलाई): जिन लक्ष्यों से भावनात्मक जुड़ाव है, उनके पूरा होने से खुशी मिलेगी। उदार और स्नेहिल रवैये से निजी संबंधों में तनाव दूर कर सकेंगे। कुछ चीजों की समाप्ति, बदलाव और नई शुरुआतों के योग बन रहे हैं। कोई अवसर हाथ से निकल जाए, उससे पहले ही स्वतंत्र निर्णय लें। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में उत्सव का माहौल रहेगा और सुकून महसूस करेंगे। अंतर्मन की शांति के लिए ध्यान करें।

शुभ अंक: 10 शुभ रंग: ब्रिक रेड

सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): परिवार और कार्यस्थल दोनों जगह कार्य को सुचारू रखने के लिए आपकी व्यक्तिगत मौजूदगी की आवश्यकता रहेगी। उसके अनुरूप समय का प्रबंधन करें। निवेश व लोगों के विषय में सही निर्णय लेने के लिए अंत:करण पर भरोसा करें। खेल, कला और संगीत से सुकून मिलेगा। आध्यात्मिक प्रभाव से व्यावसायिक प्राथमिकताओं, निजी मूल्यों व नजरिए में बदलाव आएगा। प्रेम के रिश्ते को समर्पण और मधुरता से सींचें।

शुभ अंक: 2 शुभ रंग: स्काई ब्लू

कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): अपनी संपूर्ण शारीरिक, मानसिक ऊर्जा और संसाधनों को साथ लाते हुए आर्थिक और व्यावसायिक स्थिति को मजबूती देने की कोशिश करें। सही निर्णय लेते हुए व्यापार का विस्तार करेंगे। एक लंबी यात्रा का योग बन रहा है। बेहतर होगा कि सेहत व ऊर्जा को बनाए रखें। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। तीखे शब्दों से दूसरों को आहत करने से बचें। आपका अच्छा समय चल रहा है। इसके लिए कृतज्ञता का भाव रखें।

शुभ अंक: 14 शुभ रंग: पीकॉक ब्लू

तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): तमाम उलझनों और तनाव के दौर का अंत होगा। खुद को समय देंगे। बीते कुछ समय में आपने चुनौतियों को स्वीकार किया है। जल्द ही सफलता आपकी झोली में होगी। आपका अच्छा समय चल रहा है। इसके प्रत्येक क्षण का आनंद उठाएं और खुशी को दूसरों के साथ साझा करें। जटिल परिस्थितियों का सामना करने का यह उपयुक्त समय है। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। ध्यान और योग से अंतर्मन की शांति प्राप्त होगी।

शुभ अंक: 6 शुभ रंग: रोज पिंक

वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर): नकारात्मक विचार और बुरा घटित होने की कल्पना से व्यथित रहेंगे। नए घटनाक्रमों से मौजूदा योजनाएं प्रभावित होंगी। उत्पादकता व लाभ के लिए रचनात्मकता लाएं और दिनचर्या को पुन: व्यवस्थित करें। असमंजस बरकरार रहने पर अहम प्रोफेशनल निर्णय कुछ समय के लिए टाल दें। दो अलग परिस्थितियां आपके ध्यान व ऊर्जा की मांग करेंगी, पर एक समय पर एक ही कार्य करें, ताकि उसके साथ न्याय कर सकें।

शुभ अंक: 10 शुभ रंग: रूबी रेड

धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर): जिंदगी के महत्वपूर्ण पक्षों में स्थायित्व लाने के लिए कुछ बदलावों की प्रक्रिया आरंभ करेंगे। भय और हिचक को पीछे छोड़कर ऊर्जा को एकाग्र करते हुए सफलता हासिल करेंगे। बीमारियों से दूर और स्वस्थ रहेंगे। रिश्तों को समझने के लिए दिमाग के बजाय दिल की पुकार सुनें। समझौते से शांति बनाए रखना मुमकिन होगा। विचारों व भावनाओं को अभिव्यक्त करें। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक: 9 शुभ रंग: रेड और ब्लू

मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): अपने साथ काम करने वालों के साथ शांति और संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण है। व्यावसायिक प्रोजेक्ट को अंतिम रूप देंगे और सफलता प्राप्ति के साथ नए अवसरों का स्वागत करेंगे। संतुलित दृष्टिकोण और विवेक से भविष्य के लिए अहम निर्णय लेंगे। लंबे समय तक चले तनाव और विवाद का अंत करने के लिए समझौता करने को तैयार होंगे। आर्थिक मदद के अतिरेक से बचें। सराहना और मित्रता पाकर आनंदित होंगे।

शुभ अंक: 4 शुभ रंग: फॉरेस्ट ग्रीन

कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए परिधान धारण करने और सजने-संवरने में खुशी महसूस करेंगे। विदेश यात्रा की योजना टल जाएगी। दूर-दराज से कोई समाचार और मेहमानों के आने संभावना है। घर और कार्यस्थल की साज-सज्जा से माहौल में ताजगी और नई ऊर्जा का संचार होगा।सड़क मार्ग से यात्रा और बागवानी में आनंद महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में विचार जरूरी है। निवेश से बचें।

शुभ अंक: 17 शुभ रंग: ब्राइट यलो

मीन (20फरवरी-20मार्च): प्रोफेशनल जिंदगी अच्छी चल रही है, पर आलस्य और आधे-अधूरे मन से कार्य करना सही नहीं है। सफलता और समृद्धि हासिल करने के लिए लगन के साथ कार्यों को पूर्ण करें। रिश्तों के प्रति आपका स्नेह झलकता है, पर प्रतिबद्धता जताना भी जरूरी है। जटिल परिस्थितियों से जूझती संतान को स्नेह व सहयोग की जरूरत होगी। परिवार व प्रियजनों के सलाह मांगने पर उन्हें अपने अनुभव व विवेक का लाभ दें।

शुभ अंक: 8 शुभ रंग: लाइलक

About rishi pandit

Check Also

आज 10 मई को परशुराम जयंती पर इस विधि से करें पूजा-आरती, जानें शुभ मुहूर्त में

हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर परशुराम जयंती का पर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *