Saturday , July 6 2024
Breaking News

47 लाख 20 हजार का गांजा बरामद, सतना पुलिस को बड़ी सफलता, दो गिरफ्तार एक फरार

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़। रविवार को सतना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। मादक पदार्थो की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर कोठी स्थित ढाबे में छापा मार कर पुलिस ने 4क्विंटल 73 किलोग्राम गांजा बरामद किया। व्यापक पैमाने पर बरामद गांजे के लिए पुलिस को दो जगह रेड मारनी पड़ी। बरामद गांजे की कीमत 47,20000 रुपये बताई गई है। रात 8 बजे जिले के पुलिस कप्तान धर्मवीर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरी कार्रवाई का विस्तृत ब्यौरा दिया। इस मामले में दो पैडलर पुलिस के हाथ लगे जबकि ढाबा संचालक फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन के निर्देशन में सी एस पी विजय प्रताप सिंह परिहार एवं एसडीओपी नागौद रवि शंकर पांडे के सहयोग से थाना प्रभारी कोलगवा एवं थाना प्रभारी कोठी व उनकी टीम को ये सफलता हाथ लगी।

इस सम्बंध में दी गयी जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कोठी थाना क्षेत्र के बाईपास में एक ढाबे में गांजा बिक रहा है। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी कोलगवा निरीक्षक मोहित सक्सेना एवं थाना प्रभारी कोठी उप निरीक्षक गोपाल चौबे को बल सहित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया । पुलिस कप्तान के आदेश पर पुलिस बल द्वारा कोठी बाईपास के पास स्थित ढाबे पर छापा मारा गया। छापे के दौरान पुलिस को ढाबे के अंदर बने कमरे से दो बोरियों में 40-40 किलो गांजा बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान मौका पाकर ढाबा संचालक राजकरण सिंह चौहान फरार हो गया। जबकि पुलिस ने आशीष सिंह एवं उसके नौकर राजू कुशवाहा को 12 किलो एवं 10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया ।आरोपी राजकरण के पास भी एक बोरी थी जिसमे 10 किलो गांजा था। वह बोरी भी पुलिस के हाथ लग गयी। गांजे की बोरी छोड़ कर भाग गया आशीष सिंह एवं उसके नौकर राजू कुशवाहा से पूछताछ करने पर ढाबे के अंदर एक कमरे से 40-40 किलो की पांच बोरी कुल 2 क्विंटल गांजा जप्त किया गया।

पुलिस ने जब आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि इनका और सामान ग्राम रनेही में मुन्ना पंडित के अहरी में बने कमरे में रखा है। बताए गए स्थान में जाकर पुलिस टीम ने जब रेड मारी तो 40-40 किलो की 6 बोरियों में 2 क्विंटल 40 किलो गांजा और मिला । प्रकरण में आशीष सिंह तनय राजकरण सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी रनेही थाना कोठी एवं उसका नौकर राजू कुशवाहा तनय जगदीश कुशवाहा उम्र 28 वर्ष निवासी रनेही थाना कोठी दोनों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि आशीष का पिता राजकरण सिंह फरार है। ढाबा संचालक राजकरण सिंह तनय बहोरी सिंह चौहान निवासी रनेही फरार हो गया, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस छापेमारी में कुल 4 क्विंटल 72 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी कुल कीमत ₹47लाख 20 हज़ार है।
गांजे की बड़ी खेप बरामद करने में थाना प्रभारी कोठी उपनिरीक्षक गोपाल चौबे, सहायक उपनिरीक्षक आरबी तिवारी, प्रधान आरक्षक सुधीश अग्निहोत्री, आरक्षक आशीष दुबे, विक्रम सिंह , पंकज कुशवाहा, महिला आरक्षक प्रीति शुक्ला, थाना प्रभारी कोलगंवा निरीक्षक मोहित सक्सेना, उप निरीक्षक श्रीराम सनोडिया, प्रधान आरक्षक देव नारायण उपाध्याय, आरक्षक बृजेश सिंह, वाजिद खान, राहुल सिंह जगदीश मीणा, प्रवीण तिवारी, रमाकांत तिवारी, अजीत सिंह देवेंद्र सेन, सैनिक ओम प्रकाश द्विवेदी, महिला आरक्षक एकता श्रीवास्तव और सविता तथा सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक अजीत सिंह व प्रधान दीपेश कुमार की अहम भूमिका रही।

About rishi pandit

Check Also

Satna: जिले में अब तक 107.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में इस वर्ष 1 जून से 4 जुलाई 2024 तक 107.8 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *