Monday , May 13 2024
Breaking News

Earthquake: टोक्यो में 6.1 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग, सुनामी का खतरा नहीं!

Japan Earthquake: digi desk/BHN/ जापान की राजधानी टोक्यो और आसपास के इलाकों में गुरुवार शाम 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद लोग घरों से बाहर निकल गए । जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। जेएमए की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र टोक्यो के पूर्व में चिबा प्रांत में 80 किलोमीटर (48मील) की गहराई पर केंद्रित था।

शक्तिशाली भूकंप से आसपास की इमारते हिल गई, लेकिन नुकसान या मौत की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है। सरकार ने इमरजेंसी रिस्पांस टास्क फोर्स का गठन किया है। जापान की स्थानिय मीडिया चैनलों के अनुसार भूकंप के कारण कई बुलेट ट्रेन लाइनें रोक दी गई है।

बता दें दुनिया के सबसे भूकंपीय सक्रिय क्षेत्रों में से एक जापान में भूकंप आना आम है। 11 मार्च 11 को पूर्वोत्तर तट पर 9 तीव्रता का भूकंप आया था। जो जापान में रिकॉर्ड पर सबसे मजबूत और भीषण सुनामी थी।

 

About rishi pandit

Check Also

जो बाइडन की फिर फिसली जुबान, अब किम जोंग उन को बताया दक्षिण कोरिया का राष्ट्रपति

वॉशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अपनी एक गलती के कारण फिर से चर्चा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *