Friday , July 4 2025
Breaking News

Aryan khan Cruise Party : शाहरुख खान के बेटे Aryan की Drugs पार्टी में मौजूद थी सागर की मुनमुन..!

Sagars munmun was present Cruise Party Mumbai: digi desk/BHN/ सागर/ मुंबई में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की रेव पार्टी में सागर के तहसीली क्षेत्र के यादव कॉलोनी की मुनमुन धमेचा नाम की युवती भी शामिल थी। जिस मैनेजमेंट कंपनी ने क्रूज में रेव पार्टी का आयोजन किया था। उस कंपनी में मुनमुन काम करती थी। जब एनबीसी ने छापा मारा तो वह वहीं पार्टी में मौजूद थी।

यादव कालोनी की गली में है मुनमुन का घर

मुनमुन धमेचा का घर यादव कॉलोनी में स्थित मीना की गली में है। बताया जाता है कि मुनमुन की मां मीना फ्रांसिस की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हो गई। मुनमुन की मां मीना के नाम से इस गली को पहचाना जाता है। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने मुनमुन व मीना फ्रांसिस के बारे में ज्यादा नहीं बताया, लेकिन कुछ दूर पर रहने वाले अशोक सेन ने बताया कि मुनमुन, उसका भाई प्रिंस व उसकी मां मीना फ्रांसिस यहीं रहते थे। मीना की कोविड की दूसरी लहर में मौत हो गई। उस समय मुनमुन यहीं थीं। उसके बाद उन्हें पता नहीं वह कहा हैं। सेन का कहना है कि मुनमुन के पिता की उन्हें कोई जानकारी नहीं है, मां व भाई को वे पहचानते हैं।

मां चलाती थी ब्‍यूटी पार्लर

मां बहुत पहले ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। मुन्नी साहू ने बताया कि उन्हें केवल यह जानकारी है कि मुनमुन दिल्ली या मुंबई में काम करती है। उसका भाई भी दिल्ली में है, जो कभी-कभी आता है। यह दोनों भाई-बहन आठ साल से बाहर हैं। मुनमुन ने अपनी स्कूली पढ़ाई मकरोनिया के रजाखेड़ी में दो अलग-अलग प्राइवेट स्कूलों में की। आसपास के लोगों का कहना है कि उन्हें भी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से ही पता चल रहा है कि मुनमुन को रेव पार्टी में शामिल होने पर पकड़ा गया। पड़ोसी उसके भाई प्रिंस का मोबाइल नंबर नहीं दे पाए। वहीं इस संबंध में प्रभारी पुलिस अधीक्षक सौरभ समीर का कहना है कि अभी उनके पास इस तरह की कोई सूचना नहीं है कि सागर की लड़की मुंबई की रेव पार्टी में पकड़ी गई। मीडिया के माध्यम से जरूर इस तरह की बात सुनने को मिल रही है।

 

 

About rishi pandit

Check Also

Damoh: कक्षा 11वीं के छात्र-छात्रा ने स्कूल में काटी हाथ की नस, खून की धार देखकर शिक्षकों के उड़े होश

दमोह/ दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी के समीप आने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *