Friday , May 3 2024
Breaking News

Satna: बोले-मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी, युवाओं के जोश से बदलेगी विंध्य की तस्वीर, ‘हमारा विंध्य हमें लौटा दो’ की शुरूआत 

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ विंध्य पुनर्निर्माण मंच द्वारा हमारा विंध्य हमें लौटा दो की शुरूआत मंगलवार को सतना सोहावल चौराहा से हुई। मीडिया प्रभारी छत्रपाल सिंह छत्तू ने बताया कि यह जन जागरण रैली अपने शुरुआती दौर पर रैगांव विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में दौरे पर रहेगी।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न पं.अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा छोटे राज्य से ही समुचित विकास के सपने को साकार करने विंध्य पुनर्निर्माण मंच के नेतृत्व कर्ता विधायक नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में इस जन जागरण यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। रैगांव विधानसभा में पहले दिन में रैली और सभा में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी।

इस दौरान जगह-जगह ग्रामवासियों ने इस यात्रा का जगह-जगह फूल माला से स्वागत किया। सैकड़ो वाहनों के काफिले के साथ जन जागरण यात्रा सतना सोहावल मोड़ चंडी माता मंदिर का दर्शन कर यात्रा आरंभ हुई यात्रा नागौद पहुंचे जहां बारा पत्थर, पूर्व विधायक स्व. प्रकाश पटेल के परिवार से मुलाकात की इसके बाद नौनिया, हरदुआ, खमरेही मोड, कल्पा, मडई में जन जागरण यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद शिवराजपुर में जनसभा द्वारी में नुक्कड़ सभा के साथ ही पिपरिया, आमा, रौड़ और सिंहपुर में विशाल सभाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जननेता नारायण त्रिपाठी ने अलग विंध्य प्रदेश बनाने के लिए हुंकार भरी और कहा कि छोटे राज्य से ही विकास का पहिया तेजी गति को साथ चल सकता है। हमारे युवाओं के जोश से ही विंध्य की तस्वीर बदलेगी।

उन्होंने कहा कि बड़ी तकलीफ होती है जब हमारे विंध्य में परिपूर्णता होने के बाद हमारे क्षेत्र के लोगों को भटकना पड़ता है। उन्होंने कहा भारत रत्न अटल जी का भी ध्येय था कि छोटे राज्यों से विकास तेजी के साथ संभव है, इसी कारण उन्होंने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में ही नए प्रदेशों का गठन किया था।

 

About rishi pandit

Check Also

Rewa: ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’..प्रेमी-प्रेमिका बने एक दूसरे के दुश्मन, दोनों के बीच खूनी खेल

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ रीवा जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *