Lasith Malinga Retires: digi desk/BHN/ श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) ने संन्यास की घोषणा की। आज (मंगलवार) को उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। मलिंगा टेस्ट और एकदिवसीय मैचों से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। लसित को टी20 विश्व कप के लिए टीम में नहीं चुना गया है। ऐसे में उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया।
अब मेरे जूते आराम करेंगे- मलिंगा
लसिथ मलिंगा ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। कहा कि पिछले 17 सालों में मैने अनुभव हासिल किया। उसकी अब मैदान में जरूरत नहीं है। मैंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला लिया है। अब मेरे जूते आराम करेंगे, लेकिन खेल के लिए मेरा प्यार कभी आराम नहीं करेगा। मलिंगा ने कहा कि मैं युवा पीढ़ी का समर्थन करता रहूंगा। मैं हमेशा उन सभी के साथ रहूंगा, जो खेल से प्यार करते हैं। उन्होंने श्रीलंका टीम और मुंबई इंडियंस को धन्यवाद भी दिया।
लसिथ मलिंगा का करियर
लसिथ मलिंगा ने अपने करियर में 30 टेस्ट मैच खेले हैं। जिनमें 101 विकेट, 1 अर्धशतक लगाया है। वहीं 226 वनडे में 338 विकेट हासिल किए हैं। जबकि टी20 के 84 मुकाबलों में 107 विकेट चटकाएं हैं। मलिंगा अपने अनोखे बॉलिंग एक्शन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने मैदान पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं। इनमें दो बार लगातार चार गेंदों पर 4 विकटे लेना, 3 बार हैट्रिक शामिल है। साल 2014 में उन्होंने अपनी कप्तानी में श्रीलंका को टी20 वर्ल्ड कप का विजेता भी बनाया है।
Bhaskar Hindi News