Monday , May 6 2024
Breaking News

Vastu Tips: बिस्तर में खाना खाने से रुक जाती है तरक्की, इन गंदी आदतों से बचिए,  रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी

Vastu Tips, eating in bed: digi desk/BHN/ पैसे कमाने के लिए हम सभी मेहनत करते हैं और पैसा हमारे पास आता भी है, लेकिन किसी न किसी बहाने खर्च हो जाता है और कई बार हम अपनी जरूरत भी नहीं पूरी कर पाते। इसका कारण हो सकता है कि मां लक्ष्मी आपसे नाराज हों। धन की देवी लक्ष्मी जिससे नाराज हो जाती हैं। उसके घर में कभी संपन्नता नहीं आती है। मां लक्ष्मी कई वजहों से नाराज होती हैं। इसमें से सबसे अहम हैं गंदी आदतें। कुछ गंदी आदतें मां लक्ष्मी को बिल्कुल नहीं पसंद हैं। इन गंदी आदत वाले लोगों से वो हमेशा नाराज रहती हैं। यहां हम इन्हीं आदतों के बारे में बता रहे हैं। अगर आपके अंदर भी इनमें से कोई आदत है तो उसे सुधारकर मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं।

बिस्तर में भोजन करना

कुछ लोगों की आदत होती है कि वो बिस्तर में बैठकर खाना खाते हैं। ऐसा कतई नहीं करना चाहिए। मां अन्नपूर्णा को लक्ष्मी का ही एक रूप माना जाता है और बिस्तर में खाना खाने से अन्न का अपमान होता है। इस वजह से बिस्तर में खाना खाने वाले लोगों से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इन लोगों के शरीर में बीमारियां आती हैं और इनके ऊपर कर्ज चढ़ जाता है। इसलिए हमेशा सम्‍मानजनक तरीके से आसन पर या टेबल-कुर्सी पर बैठकर ही भोजना करना चाहिए।

किचन में जूठे बर्तन छोड़ना

कहा जाता है कि आलस मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता है और जूठे बर्तनों के मामले में आपका यह दुश्मन मां लक्ष्मी को भी नाराज कर सकता है। कई घरों में लोग आलस करते हैं और रात के जूठे बर्तन किचन में ही छोड़ देते हैं। अगले दिन सुबह बर्तन धुले जाते हैं और सबकुछ ठीक हो जाता है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। रात में जूठे बर्तन किचन में रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इसे भी मां अन्‍नपूर्णा का अपमान माना जाता है और वास्‍तु शास्‍त्र के मुताबिक ऐसा करने से देवी लक्ष्‍मी नाराज हो जाती हैं।

घर के सामने डस्टबिन रखना

घर के अंदर डस्टबिन रखना बहुत अच्छी आदत होती है। इससे घर भी साफ रहता है और सुबह कचरे वाले को कचरा देने में भी कोई परेशानी नहीं होती है। लेकिन गलती से भी डस्टबिन घर के सामने नहीं रखना चाहिए। कई लोग अपनी सहूलियत के लिए ऐसा करते हैं, क्योंकि इससे सुबह कचरा वाला बिना आपको परेशान करे कचरा लेकर चला जाता है, लेकिन ऐसा करने से सिर्फ कचरा वाला नहीं बल्कि मां लक्ष्मी भी आपके द्वार से ही लौट जाती हैं। इसके अलावा पड़ोसियों के साथ रिश्‍ते भी बिगड़ जाते हैं।

महिलाओं का अपमान करना

कुछ घरों में महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता है और वहां के पुरुष बेवजह महिलाओं के साथ बदतमीजी करते रहते हैं। बेवजह उनसे तेज आवाज में बात करते हैं और उन्हें डांटते रहते हैं। कई बार उनके साथ गाली गलौच और मारपीट भी हो जाती है। जिस घर में घर की लक्ष्मी की इज्जत न हो वहां देवी लक्ष्मी क्यों रहेंगी। इसी वजह से हमेशा घर की महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और उन्हें सुखी रखने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही गरीबों का अपमान कभी न करें।

पूजा की सामग्री जमीन पर रखना

पूजा के दौरान हम कई बातों का ख्याल रखते हैं। भगवान को लाल कपड़े के ऊपर लकड़ी का आसन लगाकर विराजते हैं और खुद के लिए भी कंबल या चटाई जरूर बिछाते हैं, लेकिन कई बार हम पूजा की सामग्री जमीन पर रख देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। भगवान को अर्पित की जानी वाली हर चीज थाल में रखें। पूजा की सामग्री जमीन पर रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

शाम के समय दूध,-दही बांटना

ऐसा माना जाता है कि शाम के समय मां लक्ष्मी सभी के घरों में आती हैं। इसीलिए शाम के समय घर के दरवाजे खुले रखे जाते हैं। वहीं दूध और दही देने से लक्ष्मी भी चली जाती हैं। इसी वजह से शाम के समय किसी को भी दूध, दही और नमक नहीं देना चाहिए।

About rishi pandit

Check Also

प्रभु को भोग लगाते समय भूलकर भी न करें ये गलती, वरना हो जाएगा अनर्थ, जानें नियम

लोग प्रतिदिन अपने घर में भगवान की पूजा-पाठ करते हैं और उन्हें प्रसन्न करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *