Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: digi desk/BHN/ सब टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) 13 सालों से दर्शकों को हंसाने का काम कर रहे है। इस सीरियल की टीआरपी में कभी कमी नहीं हुई है।
इसका कारण हैं शो के किरदार हैं। तारक मेहता के हर कलाकार बेहद शानदार है। जिसमें खासतौर पर जेठालाल और बबीता की केमेस्ट्री लोगों को बेहद पसंद हैं। इस बीच सीरियल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि बबीता (मुनमुन दत्ता) और टप्पू (राज अनादकट) एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
मुनमुन और राज की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। यूजर्स सोशल मीडिया पर जेठालाल का मजाक उड़ा रहे हैं। बता दें शो में जेठालाल बबीता को पसंद करता है।
वह इम्प्रेस करने के लिए कोई न कोई काम जरूर करता है। ऐसे में लोग जेठालाल (दिलीप जोशी) के काफी मजे ले रहे हैं। अभिनेत्री मुनमुन दत्ता, राज से करीब 9 साल बड़ी है। दोनों ने फिलहाल अपने रिलेशन को लेकर चुप्पी साधी है। हालांकि सेट पर दोनों साथ में समय बिताते हैं।