उमरिया, भास्कर हिंदी न्यूज़/ उमरिया निवासी प्रियांशु त्रिपाठी का चयन सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलटी शो कौन बनेगा करोड़पति के लिए हुआ है। उन्हें शूटिंग के लिए मुंबई बुलाया गया है, जहां 9 और 10 सितंबर को वे अमिताभ बधान के सवालों का जवाब देंगे। प्रियांशु मुंबई रवाना हो चुके हैं।
पांच माह से कर रहे थे प्रयास
प्रियांशु ने बताया कि वे पिछले पांच महीनों से केबीसी में चयनित होने के लिए प्रयास कर रहे थे। कठिन परिश्रम के बाद उनका चयन हो गया। पिछले महीने 26 अगस्त को उन्हें सलेक्शन के लिए फोन आया था और एक दिन पहले ही केबीसी की टीम ने उमरिया पहुंचकर उनके जीवन से संबंधित कथानक पर शूट भी किया है। प्रियांशु त्रिपाठी सोमवार को मुंबई के लिए रवाना हो गए।
छह चरण पार करने पड़े
मुंबई जाने से पहले प्रियांशु ने बताया कि केबीसी में चयन के लिए उन्हें छह चरण पार करने पड़े। इसके बाद वे फास्टर सिंगर फर्स्ट के लिए चयनित हुए। प्रियांशी त्रिपाठी तामन्नारा विद्यालय में अतिथि शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। पिछले चार साल से उमरिया में रह रहे प्रियांशु त्रिपाठी सतना जिले के मूल निवासी हैं। उनके पिता कंचन प्रसाद त्रिपाठी उमरिया जिले में जिला पंचायत में जिला संयोजक के पद पर पदस्थ हैं।
महानायक से मिलने की इच्छा होगी पूरी
प्रियांशु ने बताया कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को अभी तक उन्होंने परदे पर ही देखा था। लेकिन केबीसी में चयन होने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अमिताभ बच्चन से मिलने की उनकी तमन्ना पूरी हो रही है।