Monday , April 29 2024
Breaking News

Shukra Gochar: सुंदरता के ग्रह शुक्र ने बदली राशि, जानिए किस राशि पर क्या होगा प्रभाव 

shukra rashi parivartan: digi desk/BHN/ ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह को सुख-सुविधाओं और विलासिता से संबंधित ग्रह माना गया है। शुक्र ग्रह हर व्यक्ति के जीवन में भौतिकवादी सुख, धन, वाहन, अच्छे भोजन आदि के लिए जिम्मेदार होता है। अगर आपकी राशि में शुक्र ग्रह अच्छा है तो आपका जीवन सुखी रहता है और मुश्किल समय में भी आपके जीवन में भोग विलास की कमी नहीं होती है, लेकिन इसकी स्थिति खराब होने पर इंसान अच्छे भोजन के लिए भी तरस जाता है। 6 सितंबर को सोमवार के दिन शुक्र अपनी राशि बदलकर तुला राशि में गोचर कर चुका है। जानिए इस राशि परिवर्तन का किस राशि पर क्या असर पड़ेगा।

मेष

मेष राशि के लिए यह गोचर काफी शुभ रहेगा। करियर के संदर्भ में शुभ परिणाम हासिल होंगे, पदोन्नति की भी प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति के लिहाज से अच्छे परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में अनुकूल बदलाव होंगे। जीवन साथी के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत करेंगे। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें वरना परेशानियां हो सकती हैं।

वृषभ 

वृषभ राशि के लिए यह गोचर मिश्रित परिणाम देगा। करियर के संदर्भ में शुभ परिणाम मिलेंगे और पदोन्नति की भी संभावना है। हालांकि आर्थिक पक्ष थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। फिजूलखर्ची से बचें। प्रेम जीवन में थोड़े परेशान हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में अशांति रह सकती है। आंखों और पेट का ध्यान रखें।

मिथुन

मिथुन राशि के लिए यह समय शुभ होगा। पारिवारिक जीवन के ऊपर ज्यादा झुकाव रहेगा। संगीत और कला में आपकी रूचि ज्यादा रहने वाली है। कार्य क्षेत्र में भी अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज़ से भी समय अनुकूल रहने वाला है।

कर्क

कर्क राशि के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। पेशेवर जीवन में ज्यादा ध्यान दें। अपने अधिकारी या बॉस के साथ तर्क वितर्क से बचें। प्रेम संबंध के लिए समय अनुकूल रहेगा। रिश्ते में मजबूती और प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा सतर्क रहें।

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए समय बेहद अनुकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र में पेशेवर कौशल बढ़ेगा और नई खूबियां विकसित होंगी। लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम का इजहार करने के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक पक्ष के लिहाज से थोड़ा सावधानी बरतें और किसी को भी उधार देने से बचें।

कन्या

कन्या राशि के जातकों को आर्थिक पक्ष में लाभ मिलने की संभावना है। मनचाहा धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। कार्य क्षेत्र के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। कहीं निवेश किया था तो शुभ फल की प्राप्ति होगी। गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ मिलने की संभावना है।

तुला

तुला राशि के लिए यह गोचर शुभ फलदाई है। पेशेवर जीवन और पारिवारिक जीवन दोनों ही शानदार रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। पार्टनर के साथ शादी या फिर सगाई कर सकते हैं।

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के जातकों को मिश्रित परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आसानी होगी। खर्चे बढ़ सकते हैं। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर होंगे । अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

धनु 

धनु राशि के लिए शुक्र का यह गोचर शानदार होगा। अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कार और सम्मान मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में वांछित परिणाम प्राप्त होंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। अपनी डायट का विशेष ध्यान रखें।

मकर 

मकर राशि के जातकों को अपने कार्य क्षेत्र में बहुत ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में अपने रिश्ते खराब ना होने दें। प्रेम जीवन के लिए समय प्रतिकूल है। विवाहित जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव आने की आशंका है।

कुंभ

कुंभ राशि के लोगों को परिवार के लोगों का और भाग्य का पूर्ण समर्थन हासिल होगा। कड़ी मेहनत का फल प्राप्त होगा। पेशेवर जीवन में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बेहद ही शानदार रहने वाला है।

मीन 

मीन राशि के जातक सट्टाबाजी या किसी भी गैर कानूनी चीज से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। प्रेम जीवन के लिए समय थोड़ा अनुकूल रहेगा। सिंगल जातकों को कोई खास व्यक्ति मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधित कुछ परेशानियां आपके जीवन में विघ्न डाल सकती हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

घर में लकड़ी के मंदिर रखने के लिए 5 वास्तु नियम: शुभता और समृद्धि के लिए

आपने अपने आसपास ऐसे कई घरों को देखा होगा, जहां पर लकड़ी का मंदिर बना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *