Thursday , May 2 2024
Breaking News

MP: कॉलेज से लौट रही छात्रा को सिरफिरे प्रेमी ने गोली मारी, पुलिस ने आरोपी का घर ढहाया

Girl student shot by the boy in one sided love: digi desk/BHN/ सागर/ सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में कॉलेज से लौट रही एक लड़की को लड़के ने एक तरफा प्रेमी ने गोली मार दी। इस वारदात के बाद शहर में सनसनी फैल गई। मौके पर एसपी, एएसपी, सीएसपी सहित मोतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां मामले की जांच की जा रही है। वहीं आरोपित अभी फरार है, लेकिन पुलिस प्रशासन ने देखते ही देखते आरोपित का मकान तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक शास्त्री वार्ड निवासी लड़की कॉलेज से पढ़कर घर जा रही थी। जहां रास्ते में उसे उसी के मोहल्ले के रोहत सिंह राजपूत ने रोक लिया। उसने लड़की को गोली मार दी। मृतका के परिजनों का कहना है कि रोहित सिंह रोशनी को पहले भी परेशान करता था। आते-जाते वक्त वह रास्ते में छेड़ता था। इसकी शिकायत उन्होंने चार महीने मोतीनगर पुलिस में की थी।

इस मामले में पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार किया था, जहां से वह जेल चला गया था। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटा था। उसके बाद गुुरुवार को घर वापस आते वक्त रोहित ने पूनम को गोली मार दी।

About rishi pandit

Check Also

MP: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर नदी में डुबाकर हत्या, तीन दिन पहले हुई दोस्ती के बाद मिलने बुलाया था

Madhya pradesh sagar sagar criem teenage girl gang raped and drowned in river and killed: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *