Wednesday , May 1 2024
Breaking News

Vaccination campaign : 5 दिन में दूसरी बार एक करोड़ से अधिक लोगों को दी गई कोरोना की डोज

Vaccination campaign, corona dose given to more than one crore: digi desk/BHN/ देश में इन दिनों कोरोना टीकाकरण बहुत जोर शोर से चल रहा है। बड़ी संख्‍या में लोग इसकी डोज ले रहे हैं। पांच दिन के भीतर दूसरी बार मंगलवार को कोरोना रोधी वैक्सीन की एक करोड़ से ज्यादा डोज लगाई गईं। इससे पहले 27 अगस्त को 1.08 करोड़ टीके लगाए गए थे। को-विन प्लेटफार्म के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को शाम छह बजे तक वैक्सीन की 1.08 करोड़ डोज लगाई जा चुकी थीं। 76,964 केंद्रों पर टीके लगाए गए, जिनमें 73,506 सरकारी और 3,458 निजी टीका केंद्र शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक देश भर में अब तक कुल 65 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी हैं। इसमें 50.12 करोड़ पहली और 14.90 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 30 हजार से ज्यादा नए मामले मिले और 36 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान सक्रिय मामलों में करीब छह हजार की कमी दर्ज की गई है और एक्टिव केस घटकर 3.70 लाख रह गए हैं जो कुल मामलों का 1.13 फीसद है।

देश में कोरोना की स्थिति

  • भारत, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
  • 24 घंटे में नए मामले 30,941
  • कुल सक्रिय मामले 3,76,640
  • 24 घंटे में टीकाकरण 1.08 करोड़
  • कुल टीकाकरण 65.03 करोड़
  • (आंकड़े को-विन प्लेटफार्म के)

मंगलवार सुबह 08ः00 बजे तक कोरोना की स्थिति

  • नए मामले 30,941
  • कुल मामले 3,27,68,880
  • सक्रिय मामले 3,70,640
  • मौतें (24 घंटे में) 350

कुल मौतें 4,38,560

  • ठीक होने की दर 97.53 फीसद
  • मृत्यु दर 1.34 फीसद
  • पाजिटिविटी दर 2.22 फीसद
  • सा.पाजिटिविटी दर 2.51 फीसद
  • जांचें (सोमवार) 13,94,573
  • कुल जांचें (सोमवार) 52,15,41,098

मंगलवार शाम 06ः00 बजे तक किस राज्य में कितने टीके

  • बिहार 16.54 लाख
  • उत्तर प्रदेश 12.54 लाख
  • मध्य प्रदेश 8.24 लाख
  • महाराष्ट्र 7.76 लाख
  • गुजरात 7.73 लाख
  • राजस्थान 7.63 लाख
  • पंजाब 2.24 लाख
  • हरियाणा 1.47 लाख
  • दिल्ली 1.35 लाख
  • झारखंड 1.27 लाख
  • जम्मू-कश्मीर 0.93 लाख
  • उत्तराखंड 0.89 लाख
  • छत्तीसगढ़ 0.52 लाख
  • हिमाचल 0.34 लाख

(कोविन प्लेटफार्म के आंकड़े)

 

About rishi pandit

Check Also

पानी पुरी भारत में एक पसंदीदा स्ट्रीट फूड है, मुंबई एयरपोर्ट पर 333 रुपये में बिक रहे गो गप्पे

मुंबई पानी पुरी भारत में एक पसंदीदा स्ट्रीट फूड है और यह देश भर में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *