Thursday , May 2 2024
Breaking News

Independence Day: विकास के ईमानदार प्रयासों से आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश – CM शिवराज, दी स्वाधीनता दिवस की दिन शुभकामनाएं 

Independence Day 2021: digi desk/BHN/भोपाल/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा हमें स्वतंत्र हुए 74 वर्ष पूर्ण हो गए। यह स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव है। स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 वें वर्ष में हमें अपने राष्ट्र को खुशहाल बनाने के लिए अपने अधिकतम प्रयास जारी रखने का संकल्प लेना है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का हृदय प्रदेश है। राज्य सरकार ने नागरिकों के कल्याण के लिए हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मध्यप्रदेश में सिंचाई, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी कौशल और प्रदेश की धरोहर के संरक्षण के प्रयास किए गए हैं। बीते डेढ़ दशक में इन प्रयासों में तेजी आई ,जिसके फलस्वरुप मध्यप्रदेश से बीमारू राज्य का तमगा भी हट सका।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट के बावजूद हर क्षेत्र में विकास के ईमानदार प्रयासों से मध्यप्रदेश आगे बढ़ रहा है। सरकार जन- सहयोग से अनेक प्रकल्प संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आशा व्यक्त की कि मध्यप्रदेश देश के सबसे समृद्ध, उन्नतशील प्रांतों में शामिल होगा। स्वतंत्रता दिवस पर प्रगति की यात्रा में अपनी सहभागिता का संकल्प हर नागरिक को लेना है।

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी जन-सहभागिता को आवश्यक मानते हुए शासकीय और अशासकीय स्तर पर हो रहे समस्त कार्यक्रम में नागरिकों के शामिल होने की अपेक्षा के साथ इन कार्यक्रमों की सफलता की कामना की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिदिन पौधा लगाने के अपने संकल्प के क्रम में आज स्मार्ट उद्यान में नीम का पौधा लगाया। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि‍ के रूप में जाना जाता है। नीम स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन इससे होने वाले लाभ अमृत के समान होते हैं। पर्यावरण की दृष्टि से भी नीम बहुत उपयोगी है।

About rishi pandit

Check Also

MP: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर नदी में डुबाकर हत्या, तीन दिन पहले हुई दोस्ती के बाद मिलने बुलाया था

Madhya pradesh sagar sagar criem teenage girl gang raped and drowned in river and killed: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *