Friday , May 3 2024
Breaking News

Satna: सतना शहर में भी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में बारिश लगातार जारी है। दिन भर धूप-छांव के बाद शनिवार शाम 5 बजे से शहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई जो रुक-रुककर देर रात तक जारी रही। इस दौरान 2.8 मिलीमीटर वर्षा शाम 5.30 बजे तक दर्ज की गई। वहीं 24 घंटे के दौरान जिले में 18.6 मिलीमीटर लगभग आधा इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई।

वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान जिले में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी देते हुए जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं शनिवार शाम जारी बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी भर गया जिससे लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। यह हालात आए दिन शहर में बनते देखे जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार सतना में शनिवार का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जिले में अब तक 430 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज 

जिले में इस वर्ष 1 जून से 30 जुलाई 2021 तक 430 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 630.8 मिलीमीटर, सोहावल (रघुराजनगर) में 702.8 मिलीमीटर, बरौंधा (मझगवां) में 337.8 मिलीमीटर, बिरसिंहपुर में 523 मिलीमीटर, रामपुर बाघेलान में 324 मिलीमीटर, नागौद में 534 मिलीमीटर, जसो (नागौद) में 296 मिलीमीटर, उचेहरा में 391 मिलीमीटर, मैहर में 241 मिलीमीटर, अमरपाटन में 260 मिलीमीटर तथा रामनगर तहसील में 489 मिलीमीटर औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मिलीमीटर है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में 371 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।

 

 

About rishi pandit

Check Also

Rewa: ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’..प्रेमी-प्रेमिका बने एक दूसरे के दुश्मन, दोनों के बीच खूनी खेल

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ रीवा जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *