Wednesday , July 3 2024
Breaking News

32 एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत डब्भ् पोर्टल में वर्ष 2020-21 में एमसीएच, अनमोल ऐप एएन.सी.जे.एस.वाई. का कार्य संतोषजनक न होने एवं पोर्टल में डाटा फीडिंग 30 प्रतिशत से कम होने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिले के उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में नियुक्त 32 नियमित/संविदा एएनएम को शासकीय कार्य में रूचि नहीं लेने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
इनमें अमरपाटन तहसील उप स्वास्थ्य केन्द्र पगरा की पूजा दहायत, सुखनन्दन की रश्मि सोन वरसे, ललितपुर की सरोज शर्मा, मगराज की प्रतिभा तिवारी, मझगवां के उप स्वास्थ्य केन्द्र रिमारी की गायत्री तिवारी, पाथरकछार की सीमा मशराम, नयागांव की बिनीता सिंह, रश्मि कालू, कोनिया की गुड्डी दुबे, जैतवारा की रामकली त्रिपाठी, उचेहरा के उप स्वा. केन्द्र गोबरांवखुर्द की संगीता पाण्डेय, पिपारिया विपिन सिंह, ककरहा की मीरा सोंधिया, लगरगवां की उर्मिला सिंह, पिपरीकला की सावित्री शुक्ला, अकहा की भामा देवी गुप्ता, गडौली की गीता पयासी, भरहुत की आशा वर्मा, उप.स्वा.केन्द्र बिछिया अमदरा पार्वती नागवंशी, पिपरा बरबंड की उर्मिला गोंड, रामपुर बघेलान के उप स्वा. केन्द्र महिदल की तेजश्वरी सिंह, अबेर की सुनीता गिरी, देवराजनगर के उप स्वा. केन्द्र देवदहा की रीतू सिंह, पैपखरा की उर्मिला कोल, सरिया की प्रभा वर्मा, हिनौती की शकुंतला कोल, देवरी कला की शीला पटेल, बठियाकला की आशा पाण्डेय, प्रा.स्वा.केन्द्र कुआं कोठी की रेखा पाण्डेय, उप स्वा. केन्द्र जुडवानी अमदरा की संध्या मसीह, सामु.स्वा.केन्द्र नागौद की रमा चतुर्वेदी, उप स्वा.केन्द्र रामपुरा नागौद की मिथलेश शर्मा शामिल हैं।

About rishi pandit

Check Also

Satna: कलेक्टर मैहर और एसपी ने दी नवीन कानूनों की जानकारी

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *