Monday , July 8 2024
Breaking News

Mumbai: चेंबूर, विक्रोली, भांडुप हादसों में मृतक संख्या 25 हुई, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

Heavy rain in Mumbai:digi desk/BHN/ मुंबई में बीरी रात भारी बारिश हुई। सुबह बारिश रुकने से लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन एक के बाद एक तीन बड़े हादसों की सूचना आई। खबर है कि बीती रात चेंबूर, विक्रोली और भांडुप में दीवार गिरने के अलग-अलग हादसों में अब तक कुल 25 लोगों की मौत की सूचना है। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। मृतक संख्या बढ़ सकती है। एनडीआरएफ की टीमें मौत पर मौजूद हैं। चेंबूर में बड़ा हादसा हुआ। यहां भूस्खलन के कारण दीवार का बड़ा हिस्सा झुग्गी झोपड़ियों पर गिर गया। इसमें दबकर 17 लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एनडीआरएफ (National Disaster Response Force) ने हादसे की पुष्टि की है। यह घटनाक्रम चेंबूर के भारत नगर का है। हादसे की दूसरी खबर विक्रोली से है। यहां भूस्खलन के कारण कई मकान ढह गए हैं। यहां 5 लोगों की मौत हुई है। इसी तरह भांडुप में दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

राष्ट्रपति, पीएम, गृह मंत्री ने जताया दुख

हादसों पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया। राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में लिखा, मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में भारी बारिश के कारण हुए हादसों में कई लोगों के हताहत होने की खबर से अत्यंत दुःख हुआ। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। राहत और बचाव कार्य में पूर्ण सफलता की कामना करता हूं।

पीएम मोदी ने कहा, दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्दी स्वस्थ हो जाएं। मुंबई में दीवार गिरने से जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे. घायलों को 50-50 हजार दिए जाएंगे।

मुंबई में रेड अलर्ट, आज भी भारी बारिश की आशंका

इस बीच, मुंबई में आज भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई में बारिश के कारण जगह-जगह पानी भरना कोई नई बात नहीं रह गई है। पिछले एक हफ्ते में ऐसे कई बार हो चुका है। रविवार को रात भर हुई बारिश के बाद भी ऐसे ही हालात हैं। निचले इलाकों में जलभराव हो गया है।सायन स्टेशन के पास एलबीएस रोड पर भी जलजमाव की सूचना है, जबकि मुंबई के चूनाभट्टी स्टेशन पर ट्रेन की पटरियां पानी में डूब गई हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

कल मणिपुर के दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी, इस दौरान वह विभिन्न जिलों में हिंसा प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे

नई दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी सोमवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *