Friday , May 17 2024
Breaking News

अद्भुत खगोलीय घटना, आज एक लाइन में होंगे सूर्य, मंगल और पृथ्वी

ग्वालियर। मंगलवार को सूर्य, मंगल और पृथ्वी एक सीधी लाइन में होंगे, इस दौरान मंगल ग्रह पृथ्वी के सबसे करीब होगा। बालाजी धाम काली माता मंदिर के ज्योतिषाचार्य सतीश सोनी के अनुसार जब मंगल ग्रह सूर्य के विपरीत होगा और पृथ्वी सीधे मंगल और सूर्य के बीच स्थित होगी, तब मंगल और पृथ्वी की परिक्रमा एक साथ होने की वजह से मंगल सूर्यास्त के समय पूर्व दिशा में नारंगी रंग में चमकता हुआ दिखाई देगा। यह दृश्य दूरबीन से स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा। खगोल विज्ञान के अनुसार मंगल ग्रह रात में पृथ्वी के सबसे करीब होगा और नारंगी रंग का दिखाई देगा। इस दिन धरती, सूर्य और मंगल विपरीत दिखाई देंगे।

मंगल ग्रह मंगलवार शाम जब सूर्य पश्चिम में अस्त हो रहा होगा, तब मंगल पूर्व में उदित हो रहा होगा। इसके बाद मंगल ग्रह आधी रात में दक्षिण दिशा में चला जाएगा। यह नजारा टेलिस्कोप से स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। मंगल और पृथ्वी 26 महीने के बाद एक-दूसरे के पास आते हैं। मंगल ग्रह इस दिन 6 करोड़ 20 लाख किलोमीटर की दूरी पर स्थित होगा। वहीं 20 साल के बाद देव गुरु बृहस्पति तथा न्याय के देवता शनि सौर मंडल में एक-दूसरे के करीब हैं। इनकी आपस की दूरी भी इस समय काफी कम है। मंगलवार को इस खगोलीय घटना के बाद 11 सितंबर 2035 को फिर इस अद्भुत खगोलीय घटना को देखा जा सकेगा।

आने वाले 10 दिनों में ग्रहों की चाल में आएगा बदलाव

तीन ग्रहों का आगामी 10 दिनों में राशि परिवर्तन होने जा रहा है, जिससे कई राशि वालों को लाभ होगा। सूर्य, शुक्र राशि बदलेंगे इसके अलावा बुध ग्रह टेढ़ी चाल चलेंगे, जिससे लोगों की जॉब और बिजनेस में बड़े बदलाव हो सकते हैं। सूर्य ग्रह 17 अक्टूबर को कन्या से तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका असर पेट, आंखें, दिल, हड्डियों पर होगा। वहीं इसके प्रभाव से जातकों में आत्मविश्वास बढ़ेगा एवं वृषभ, सिंह, मकर राशि के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभकारी रहेगा। बुध ग्रह 14 अक्टूबर से तुला राशि में वक्री होंगे, बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से शिक्षा गणित बिजनेस में जातकों को फायदा होगा। शरीर में बुध का असर स्किन और आवाज पर पड़ता है। यह हर 21 दिन में राशि बदलता है। इनके परिवर्तन से वृषभ, मिथुन, कन्या, मीन राशि लाभकारी रहेगी।

About rishi pandit

Check Also

खरगोन में कुएं में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव… सीमेंट के पोल से बंधे मिले हाथ-पैर, हत्या की आशंका

खरगोन खरगोन (khargone) में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 45 वर्षीय महिला का संदिग्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *