Monday , May 20 2024
Breaking News

प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना में म.प्र. पूरे देश में अग्रणी, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

योजना में मध्यप्रदेश लगातार तीसरी बार देश में प्रथम-शिवराज सिंह चौहान

सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में मध्यप्रदेश को देश में प्रथम आने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मजदूरी में लगी महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आर्थिक मदद दिलाने और गर्भवती महिलाओं को मजदूरी की हानि की क्षतिपूर्ति के लिए नगद राशि उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना संचालित है। योजना के सफल क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश लगातार तीसरी बार देश में प्रथम आया है। पहले बच्चे के जन्म पर 5 हजार रूपये की सहायता दी जाती है। योजना के अंतर्गत 21 जून 2021 तक प्रदेश में 23 लाख 7 हजार 880 गर्भवती महिलाओं को 991 करोड़ 89 लाख रूपये का भुगतान किया गया। योजना में प्रदेश के लिए निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध 148 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस उपलब्धि के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को बधाई दी है। द्वितीय रहे हिमाचल प्रदेश में 139 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई। तृतीय रहे आंध्रप्रदेश में 11 लाख 69 हजार 730 महिलाओं को योजना का लाभ दिया गया। योजना में मध्यप्रदेश पिछले तीन वर्षों से पूरे देश में प्रथम स्थान पर है।

मातृ मृत्यु दर में कमी लाने में सहायक है योजना

गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के स्वास्थ्य में सुधार लाना योजना का उद्देश्य है। मातृ-मृत्यु दर में कमी लाने में यह योजना सहायक है।

तीन किश्तों में दी जाती है सहायता

योजना में पहले बच्चे के जन्म पर सुरक्षित मातृत्व के लिए 5 हजार रूपये की सहायता तीन किश्तों में दी जाती है। एक हजार रूपये की पहली किश्त आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भावस्था का पंजीयन कराने पर, दो हजार रूपये की दूसरी किश्त कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच कराने और गर्भावस्था के 6 माह पूर्ण होने पर तथा दो हजार रूपये की तीसरी किश्त बच्चे के जन्म के पंजीकरण और बच्चे के प्रथम चक्र के टीकाकरण पूर्ण होने पर दी जाती है।

जीका वायरस से सर्तक और सावधान रहें : मुख्यमंत्री 

कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट खतरनाक, मास्क और दूरी जरूरी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जीका वायरस से सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है। राज्य शासन द्वारा सभी जिलों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किये गये हैं। उल्लेखनीय है कि जीका वाइरस मच्छर से होता है। यह गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से खतरनाक हो सकता है। केरल में जीका वाइरस के मरीज मिलें हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट खतरनाक है। यह एक बार फैलना शुरू हुआ तो कठिन स्थितियाँ निर्मित होंगी। राज्य शासन द्वारा कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। वर्तमान में पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या कम है। कोरोना संक्रमण की स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा हो रही है। संपूर्ण प्रदेश में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग जारी है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना का वायरस अपना रूप बदलता है। अतः अतिरिक्त सावधानी की आवश्यकता है। मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी का पालन और कोरोना अनुकूल व्यवहार का पालन करने के लिए निरंतर आग्रह किया जा रहा है। क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियाँ भी प्रदेश में सक्रिय हैं और जनता से निरंतर संवाद में हैं।

About rishi pandit

Check Also

Satna: वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर आज

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तर पर वृद्धजनों का स्वास्थ्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *