Wednesday , November 4 2026
Breaking News

Satna: वृक्षारोपण समाज के लिये सरल, सुलभ उपहार- सांसद

डिग्री कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स के साथ किया वृक्षारोपण

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 2 जुलाई से 15 जुलाई तक सामाजिक सहयोग से आयोजित किये जा रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत सांसद सतना गणेश सिंह ने शनिवार को सतना के शहीद पद्मधर सिंह शासकीय स्वशासी महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज गहरानाला) में महाविद्यालयीन छात्र और एनसीसी कैडेट्स के साथ वृक्षारोपण किया।

वृक्षारोपण के पश्चात शासकीय स्वशासी महाविद्यालय के अटल सभागार में प्राध्यापकों एवं छात्रों को संबोधित करते हुये सांसद श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में तेज गति से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है। यदि हम सब समय रहते जागरूक नही हुये तो आने वाली स्थितियां अत्यंत भयावह होगी। वृक्षारोपण समाज और देश के लिये अत्यंत सुलभ और सरल उपहार है। यदि हम समाज और देश को कुछ देना चाहते है ंतो महाविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और कर्मचारी अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और पौंधो के महत्व का संकल्प लें। सांसद श्री सिंह ने महाविद्यालय की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े अन्य विषयों पर भी चर्चा की।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *