Tuesday , July 2 2024
Breaking News

Guinness World Records: इस लड़की की टांगें दुनिया में सबसे लंबी

टेक्सास। Guinness World Records: ये दुनिया किसी अजूबे से कम नहीं है और इसमें रहने वाले कुछ इंसान भी कभी-कभी ऐसे विलक्षण गुणों से खान हैं, जो पूरी दुनिाय को अचंभित कर देते हैं। अब अमेरिका की एक 17 वर्ष की लड़की के नाम दुनिया के सबसे लंबे पैर होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टैक्सास की रहने वाली मैका क्यूरिन के पैरों की लंबाई लगभग डेढ़ मीटर है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की किशोर श्रेणी में भी यह रिकॉर्ड दर्ज भी दर्ज हुआ है। क्यूरिन की कुल लंबाई 6 फीट 10 इंच है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की आधिकारिक वेबसाइट ने बताया है कि मैका क्यूरिनबायां पैर 135.267 सेमी (53.255 इंच) लंबा है, जबकि उसका दायां पैर 134.3 सेमी (52.874 इंच) है। वेबसाइट ने बताया कि उसके पैर उसकी कुल ऊंचाई का 60 प्रतिशत है। गौरतलब है कि उनके परिवार में सभी सदस्यों की लंबाई औसत ही है, लेकिन मैका क्यूरिन की लंबाई सबसे ज्यादा है।

रूसी महिला का तोड़ा रिकॉर्ड

मैका क्यूरिन ने रूस की एकातेरिना लिसिना से विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। 2017 में लिसिना 6 फीट 8.77 इंच की ऊंचाई के साथ दुनिया की सबसे लंबी महिला पेशेवर मॉडल होने का गिनीज रिकॉर्ड बनाया था। उनके बाएं पैर की लंबाई 132.8 सेमी और दाएं पैर की लंबाई 132.2 सेमी मापी गई थी। गौरतलब है कि क्यूरिन टिकटॉक पर भी एक्टिव हैं। ऐसे में 2018 में उन्हें अपने पैरों की लंबाई का अहसास हुआ था, जब उन्हें अपने साइज की लेगिंग नहीं मिल पा रही थी। तब उनसे किसी ने कहा था कि क्या वह कस्टमाइज लेगिंग लेना चाहती हैं। इसके तुरंत बाद उन्होंने अपने पैरों को मापा और गिनीज बुक के लिए आवेदन कर दिया।

About rishi pandit

Check Also

अमेरिका ने कहा कि कोई भी देश आतंकवाद की निंदा करेगा, भारत से संबंध मजबूत हो रहे हैं

वॉशिंगटन अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने आतंकवाद पर अमेरिका के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *