Monday , October 7 2024
Breaking News

Corona: 70 दिन बाद सबसे कम केस, ऐक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी 11 लाख से नीचे

Corona Update Today: digi desk/BHN/ बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोना संक्रमण के 84,332 नए केस सामने आए हैं। 70 दिन बात मरीजों का यह सबसे कम आकंड़ा आया है। केंद्रीय स्वस्थ्य मंत्रालय के अनुसार, एक दिन में 1,21,311 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं और 4,002 की मौत हुई है। इस तरह कोरोना महामारी के कुल मरीजों की संख्या देश में 2,93,59,155 हो गई है। इनमें 2,79,11,384 मरीज ठीक हो चुके हैं। मृतकों की कुल संख्या 3,67,081 है जबकि एक्टिव केस 10,80,690 हैं।

क्या बिहार में फिर लगेगा लॉकडाउन, दिल्ली में राहत मिलेगी या बढ़ेगी सख्ती, फैसला आज

देश में कोरोना की दूसरी लहर लगातार कमजोर पड़ रही है। इस बीच राज्यों मे अनलॉक की प्रक्रिया भी जारी है। वहीं ज्यादा कोरोना केस वाले इलाकों में सख्ती भी जारी है। ताजा खबर बिहार और दिल्ली से आ रही है। बिहार में लगाए गए कोविड -19 लॉकडाउन को हटा लिया गया है और सरकार ने कुछ क्षेत्रों में एक सप्ताह के लिए कुछ प्रतिबंधों में ढील दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि रात का कर्फ्यू शाम 7 बजे से लेकर दूसरे दिन की सुबह 5 बजे तक रहेगा और निजी व सरकारी कार्यालय शाम 4 बजे तक 50% क्षमता के साथ कर्मचारी काम करेंगे। वहीं, दिल्ली में 14 जून तक अनलॉक का ऐलान हुआ है। आगे की व्यवस्था पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज ऐलान कर सकते हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

एआईपी के अध्यक्ष इंजीनियर राशिद ने राजनीतिक दलों से अपील, राज्य का दर्जा बहाल होने तक न बनाएं सरकार

श्रीनगर लोकसभा सदस्य और अवामी इतिहाद पार्टी (एआईपी) के अध्यक्ष इंजीनियर राशिद ने सोमवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *