Friday , October 30 2026
Breaking News

प्रभारी मंत्री और सांसद ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री और जिले के कोविड नियंत्रण प्रभारी मंत्री  रामखेलावन पटेल ने शुक्रवार को सतना सांसद गणेश सिंह और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सरदार बल्लभ भाई पटेल जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।

प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं और टीकाकरण केन्द्र का जायजा लिया और कोविड-19 से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही कोविड-19 से निपटने के लिए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिये।

प्रभारी मंत्री और सांसद ने ओपीडी वार्ड का भी निरीक्षण किया। ओपीडी में भ्रमण के दौरान भर्ती मरीजों से उनकी बीमारी और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की और सभी से अस्पताल में कोरोना प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य रूप से करने के लिये कहा।

प्रभारी मंत्री ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण

प्रदेश के राज्यमंत्री और जिले के कोविड नियंत्रण प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल ने शुक्रवार को रामनगर विकासखंड के बड़ा इटमा ग्राम में नव-निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण किया। लगभग 1 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से नव-निर्मित भवन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ हो जाने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा।

भवन लोकार्पण के उपरांत मंत्री श्री पटेल ने स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में आम का पौधा रोपित किया। उन्होने लोंगो से कोविड-19 से बचाव के लिये टीकाकरण कराने का आव्हान करते हुये कहा कि सभी लोग कोविड प्रोटोकाल का पूर्णतः पालन करें। इस मौके पर एसडीएम एचके धुर्वे, बीएमओ डॉ आलोक अवधिया, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रामसुशील पटेल, विजय पटेल सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *